एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड के CM धामी की अनोखी पहल, चंपावत में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ शेयर किया टिफिन

CM Pushkar Singh Dhami News: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं का सहभोज आयोजित किया गया था. इस सहभोज में सभी ने जमीन पर बैठकर साथ खाना खाया.

Uttarakhand CM Dhami Share Tiffin: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने चंपावत (Champawat) दौरे के दौरान एक अनोखी पहल की. यहां सीएम धामी के निर्देश पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सहभोज आयोजित किया गया. इस सहभोज की विशेष बात ये रही कि सभी लोग अपने-अपने घरों से टिफिन लेकर आए और उसे शेयर किया. साथ ही सभी ने जमीन पर बैठकर साथ खाना खाया. प्रदेश में ऐसा पहली बार किया गया है.

इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि घर से टिफिन लेकर साथ बैठकर भोजन से पारस्परिक सद्भाव, आपसी समन्वय और सहयोग की भावना जागृत होती है. चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने हैं. सीएम धामी ने चंपावत में 50.54 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया. इसे लेकर उन्होंने कहा कि आदर्श चंपावत का रास्ता आदर्श उत्तराखंड तक जाएगा.

सीएम ने ट्रेन दुर्घटना पर जताया दुख

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम ऐसा उत्तराखंड बनाने के लिए संकल्पबद्ध है, जो पूरे हिमालयी राज्यों के लिए उदाहरण बने. वहीं आडिशा ट्रेन एक्सीडेंट को देखते हुए सीएम धामी ने रोड शो स्थगित कर दिया. सांस्कृतिक और लाभार्थियों को चेक वितरण कार्यक्रम भी रद्द हो गया. सीएम ने दो मिनट का मौन रखकर रेल हादसे के मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की. धामी ने कहा कि ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना बेहद दुखद और दर्दनाक है.

जीत के एक साल पूरे होने पर चंपावत पहुंचे थे सीएम

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम ओडिशा के बालासोर जिले में कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने तथा फिर एक मालगाड़ी से टकराने से हुए भीषण हादसे में कम से कम 275 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में लगभग 1000 लोग घायल हुए हैं. बता दें कि चंपावत विधानसभा में जीत के एक साल पूरे होने पर सीएम धामी चंपावत दौरे पर थे. इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा और जिपं अध्यक्ष ज्योति राय सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand News: उत्तराखंड के मंदिरों में छोटे कपड़ों में नहीं मिलेगी एंट्री, 'लव जिहाद' के चलते लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
यूपी में फिर घिरेंगे बादल, गरज-चमक के साथ होगी बारिश, IMD का अपडेट
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
अलीगढ़ ऑडी कांड में पुलिस का एक्शन, युवक की मौत के मामले में जांच तेज
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन
INDIA ब्लॉक के साथ स्वामी प्रसाद मौर्य! UP MLC चुनाव में देंगे समर्थन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget