एक्सप्लोरर

Uttarakhand: सीएम धामी की चिंता बढ़ा रहे उनके ही मंत्री, बयानों से खड़ी कर रहे मुसीबत

Uttarakhand: इससे पहले वर्तमान समय में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज फर्जी डिजिटल सिग्नेचर जांच मामले को लेकर सरकार की फजीहत करा चुके हैं. इसे लेकर कांग्रेस ने तंज कसते हुए जमकर निशाना साधा.

Uttarakhand Government News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) अपने कुशल नेतृत्व में राज्य को विकास के पथ पर आगे बढाते हुए नजर आते हैं. अब सरकार की चिंता विकास से ज्यादा मंत्रियों के विवादित बयान से हो रहा है. 2022 विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता पर काबिज हुई धामी सरकार के मंत्री लगातार अपने बयानों और कारनामों के चलते सरकार की फजीहत कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. वर्तमान समय में धामी कैबिनेट के तीन मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सतपाल महाराज और धन सिंह रावत ऐसे हैं जो अपने विभागों को लेकर सवालों के घेरे में हैं.

सरकार अपनी छवि सुधारने में जुटी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों को पहले ही सख्त निर्देश दे चुके हैं कि काम के प्रति कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. वहीं सीएम ने मंत्रियों को भी प्रभारी मंत्री बनाने के सभी जिलों का दौरा करने की बात कही है. ताकि विकास सिर्फ मैदानी जिलों तक सीमित ना रहे, बल्कि पर्वतीय क्षेत्रों में भी विकास हो सके. इसका एक तर्क यह भी है कि बीजेपी सभी मिथक तोड़ते हुए दोबारा सत्ता पर काबिज हुई है. ऐसे में अपनी सत्ता को बरकरार रखने के लिए राज्य सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है कि वह जनता के बीच अपनी अच्छी छवि को बनाए रखे. 

मुख्यमंत्री धामी केंद्र के सहयोग से राज्य में विकास की रफ्तार दोगुनी करने में लगे हुए हैं. क्योंकि राज्य सरकार लगातार इस बात पर फोकस कर रही है कि सरकार की ओर से संचालित तमाम योजनाओं का लाभ जनता को मिल सके. इसके अलावा सरकार के तमाम बड़े प्रोजेक्ट संचालित करने पर जोर दिया जा रहा है. ताकि उत्तराखंड में ना सिर्फ विकास हो, बल्कि राज्य में केंद्रीय प्रोजेक्ट अधिक से अधिक लाने में कामयाबी मिले. इससे आम जनता को भी काफी अधिक फायदा पहुंचेगा.

जहां एक ओर राज्य सरकार केंद्र के प्रोजेक्ट्स को उत्तराखंड लाने पर ध्यान दे रही है, वहीं दूसरी ओर सरकार के मंत्रियों के विवादित बोल उनके लिए चिंता बढ़ा रही है. क्योंकि विवादित बयानों से सरकार की छवि तो धूमिल हो रही है. साथ ही जिन वादों को लेकर सरकार चुनाव के दौरान जनता के बीच गई थी, अब जनता का भरोसा भी सरकार से हटता हुआ नजर आ रहा है.

ये मंत्री करा चुके हैं फजीहत

वर्तमान समय में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज फर्जी डिजिटल सिग्नेचर जांच मामले को लेकर फजीहत करा रहे हैं. वहीं धन सिंह रावत भी अपने विभाग सहकारिता को लेकर कई बार फजीहत करा चुके हैं. हालांकि, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का विधानसभा में भर्ती मामला काफी अधिक चर्चाओं का विषय रहा है. कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने राज्य सरकार पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्री पाक साफ होने की बात कह रहे हैं, लेकिन खुद मंत्री अपनी सरकार की फजीहत कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

सरकार के कई ऐसे कैबिनेट मंत्री इस समय विवादित बयानों से मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. गणेश गोदियाल ने कहा कि सहकारिता विभाग के जांच की पत्रावली दो बार मंत्री के पास पहुंची, लेकिन मंत्री खुद भ्रष्टाचार के सूत्रधार हैं. यही वजह रहा कि खुद मंत्री ने डांट कर जांच फाइल को वापस भेज दिया. ऐसे में इन नेताओं के पद पर रहते हुए घोटालों का जांच होना संभव नहीं है.

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के आरोप पर अब मंत्री धन सिंह रावत सिर्फ अपनी सफाई दी. उन्होंने कहा कि कोऑपरेटिव विभाग में जितनी भी नियुक्तियां होती है वह बोर्ड करती है. लिहाजा जब उन्हें भर्ती में कुछ घोटाले की बात पता चली तो उन्होंने खुद इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए. उन्होंने कहा कि जैसे ही जांच की फाइल उनके पास आएगी, वह आगे की कार्रवाई करेंगे.

क्या कहा बीजेपी ने?

दूसरी ओर सरकार का बचाव करते हुए बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि सीएम धामी राज्य को 2025 तक अग्रणी राज्य बनाए जाने पर काम कर रहे हैं. साथ ही तमाम योजनाएं राज्य में तेजी से संचालित की जा रही है. ऐसी सरकार और संगठन दोनों के बीच तालमेल अच्छा रहता है और दिखाई देता है. उन्होंने आगे कहा कि कई बार कुछ लोग ऐसा काम कर देते हैं, जो उसे अपेक्षित नहीं होती है. ऐसे में यह होना चाहिए कि हम सामूहिक जिम्मेदारी के साथ काम करते रहें. राज्य जल्द ही देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में शुमार हो जाएगा.

धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, धन सिंह रावत के साथ सतपाल महाराज कद में सरकार के नंबर दो के मंत्री हैं. ये अपने बयानों और फैसलों से सरकार के लिए राहत कम मुसीबत ज्यादा खड़ी करते नजर आते हैं. ऐसे में सीएम पुष्कर सिंह धामी राज्य में विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए जिस स्पीड के साथ काम कर रहे हैं उसी स्पीड पर मंत्रियों के विवादित बयान ब्रेक लगाने का काम कर रहे हैं. 

मेरठ नगर निगम की मेयर सीट पर सस्पेंस कब खत्म होगा? सीट साइकिल के खाते में जाएगी या फिर RLD करेगी मुकाबला!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget