एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: सीएम धामी की कैबिनेट का बड़ा फैसला, नामों का दुरुपयोग रोकने के लिए बनेंगे कड़े कानून

सीएम धामी ने केदारनाथ धाम के विवाद को बढ़ता देख कैबिनेट के साथ बैठक की. बैठक में चारों धामों में स्थित मंदिरों के नामों का दुरुपयोग रोकने के लिए कड़े कानूनी प्रावधान करने का फैसला लिया है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में केदारनाथ धाम मंदिर का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था. इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य में हुई कैबिनेट के अंदर एक बड़ा फैसला लिया गया है. उत्तराखंड में मौजूद चार बड़े मंदिरों  के नाम पर कोई भी अन्य मंदिर का नाम नहीं रख पाएगा. इसको लेकर राज्य में हुई कैबिनेट में बड़ा फेसला लिया गया. पिछले दिनो केदारनाथ मंदिर को लेकर खड़े हुए विवाद के बाद ये फैसला लिया गया है.

नई दिल्ली में केदारनाथ धाम के नाम से मंदिर बनाने को लेकर उठे विवाद के बीच धामी कैबिनेट ने बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के नाम का दुरुपयोग रोकने के लिए कड़ा कानून बनाने का फैसला किया है. यदि कोई व्यक्ति इन प्रसिद्ध और पवित्र धामों से मिलते-जुलते नामों को लेकर मंदिर या धाम बनाएगा तो सरकार कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी. कैबिनेट ने धर्मस्व विभाग को जल्द एक प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.

सीएम धामी ने कैबिनेट के साथ की बैठक
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में रखे प्रस्ताव के तहत कहा गया कि कतिपय व्यक्तियों व संस्थाओं द्वारा उत्तराखंड राज्य में स्थित चारधाम के नाम का प्रयोग कर ट्रस्ट अथवा समिति बनाई जा रही है. ऐसी गतिविधियों से लोगों में असमंजस की स्थिति पैदा होती है. स्थानीय स्तर पर आक्रोश की भी आशंका रहती है. कैबिनेट ने चारों धामों में स्थित मंदिरों के नामों का दुरुपयोग रोकने के लिए कड़े कानूनी प्रावधान करने का फैसला लिया है.

क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दिल्ली में निर्मित होने वाले मंदिर को लेकर पहले भी सरकार की मंशा स्पष्ट थी. अब इस निर्णय के बाद धाम को लेकर सभी शंकाएं हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगी. उन्होंने इस निर्णय से श्री केदार धाम समेत सभी चार धाम एवं अन्य पवित्र स्थलों के नाम के दुरुपयोग को करने को लेकर उठाई जा रही. चिंता को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है.

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में कार सवारों से पुलिसकर्मियों ने की मारपीट, छोड़ने के एवज में लिए तीस हजार रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'पहले माफिया जमीन कब्जाते थे और पुलिस लाचार...'
CM योगी बोले- 'पहले माफिया जमीन कब्जाते थे और पुलिस लाचार...'
अमेठी-रायबरेली की 10 सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा ने क्यों खींचे हाथ?
अमेठी-रायबरेली की 10 सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा ने क्यों खींचे हाथ?
लखनऊ में अपने घर का सपना होगा पूरा, 2000 भूखंडों का खुलेगा पंजीकरण
लखनऊ में अपने घर का सपना होगा पूरा, 2000 भूखंडों का खुलेगा पंजीकरण
जेल में करवट बदलते गुजरी श्रद्धा दुबे की रात, नाश्ते में मिला मीठा दलिया और चाय
जेल में करवट बदलते गुजरी श्रद्धा दुबे की रात, नाश्ते में मिला मीठा दलिया और चाय

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
अमेठी-रायबरेली की 10 सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा ने क्यों खींचे हाथ?
अमेठी-रायबरेली की 10 सीटों पर कांग्रेस का दावा, सपा ने क्यों खींचे हाथ?
OTT पर आई 'गजब रात', पहले नाम था 'घूसखोर पंडित', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
OTT पर आई 'गजब रात', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
विपक्ष की 1 नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का टारेगट, कांग्रेस की क्या तैयारी
विपक्ष की 1 नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का टारेगट, कांग्रेस की क्या तैयारी
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
Bedwetting In Children: रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
Embed widget