एक्सप्लोरर

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें चुनावी खर्च और जमानत राशि समेत पूरी डीटेल्स

Uttarakhand Civic Elections 2024: उत्तराखंड के सभी 112 निकायों की चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसके बाद प्रत्याशियों की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसको लेकर चुनाव आयोग ने गाइडलाइन जारी की है.

Uttarakhand Civic Elections 2024 Dates Announced: उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने आरक्षण की फाइनल सूची जारी करने के बाद चुनाव की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है. राज्य के 112 नगर निकायों में मतदान 23 जनवरी 2024 को होगा, जबकि मतगणना 25 जनवरी को की जाएगी. चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है.

चुनाव प्रक्रिया 27 दिसंबर से नामांकन के साथ शुरू होगी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर तय की गई है. 31 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. 2 जनवरी नाम वापसी की अंतिम तिथि होगी. इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी और चुनाव प्रचार अभियान तेज हो जाएगा.

बागेश्वर में सबसे कम निकाय
उत्तराखंड में 112 नगर निकायों के अंतर्गत नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत शामिल हैं. राज्य के 13 जिलों में सबसे अधिक 19 निकाय उधम सिंह नगर जिले में हैं, जबकि सबसे कम 3 निकाय बागेश्वर जिले में हैं. राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च सीमा भी निर्धारित कर दी है. जिसका ब्योरा नीचे दिया गया है-

नगर निगम:

नगर प्रमुख
40 वार्डों तक: 20 लाख रुपये
41-60 वार्डों तक: 25 लाख रुपये
61 से अधिक वार्डों के लिए: 30 लाख रुपये
उप नगर प्रमुख: 2 लाख रुपये
सभासद: 3 लाख रुपये

नगर पालिका परिषद
अध्यक्ष (10 वार्ड तक): 6 लाख रुपये
अध्यक्ष (10 से अधिक वार्ड): 8 लाख
सदस्य: 80 हजार

नगर पंचायत
अध्यक्ष: 3 लाख रुपये
सदस्य: 50 हजार रुपये

प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की निगरानी निर्वाचन आयोग द्वारा की जाएगी. प्रशासन चुनावी खर्च का रिकॉर्ड रखने और उल्लंघन रोकने के लिए सख्त कदम उठाएगा. निर्वाचन आयोग ने नामांकन प्रक्रिया और जमानत राशि के नियम भी जारी किए हैं:

नगर निगम

नगर प्रमुख
सामान्य वर्ग: नामांकन शुल्क 800 रुपये, जमानत राशि 12,000 रुपये
एससी/एसटी/ओबीसी/महिला: नामांकन शुल्क 400 रुपये, जमानत राशि 6,000 रुपये

उप नगर प्रमुख
सामान्य वर्ग: नामांकन शुल्क 400 रुपये, जमानत राशि 5,000 रुपये
एससी/एसटी/ओबीसी/महिला: नामांकन शुल्क 200 रुपये, जमानत राशि 2,500 रुपये

सभासद
सामान्य वर्ग: नामांकन शुल्क 400 रुपये, जमानत राशि 4,000 रुपये
एससी/एसटी/ओबीसी/महिला: नामांकन शुल्क 200 रुपये, जमानत राशि 2,000 रुपये

अध्यक्ष
सामान्य वर्ग: नामांकन शुल्क 500 रुपये, जमानत राशि 6,000 रुपये
एससी/एसटी/ओबीसी/महिला: नामांकन शुल्क 250 रुपये, जमानत राशि 3,000 रुपये

सदस्य
सामान्य वर्ग: नामांकन शुल्क 200 रुपये, जमानत राशि 1,500 रुपये
एससी/एसटी/ओबीसी/महिला: नामांकन शुल्क 100 रुपये, जमानत राशि 750 रुपये

नगर पंचायत 

अध्यक्ष
सामान्य वर्ग: नामांकन शुल्क 200 रुपये, जमानत राशि 3,000 रुपये
एससी/एसटी/ओबीसी/महिला: नामांकन शुल्क 100 रुपये और जमानत राशि 1,500 रुपये

सदस्य
सामान्य वर्ग: नामांकन शुल्क 100 रुपये, जमानत राशि 600 रुपये
एससी/एसटी/ओबीसी/महिला: नामांकन शुल्क 50 रुपये, जमानत राशि 300 रुपये

प्रचार प्रसार तेज
चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही सभी दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा और प्रचार की रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है. प्रत्याशी अपने क्षेत्र में मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने में जुट गए हैं.

उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव राज्य की शहरी विकास नीतियों और क्षेत्रीय संतुलन को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इस चुनाव से स्थानीय प्रशासन में जनता की सहभागिता सुनिश्चित होती है.

चुनाव आयोग की ओर से निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया की दिशा में हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं. राज्य के सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की जा रही है.

ये भी पढ़ें: BJP सांसद बोले- 'मिल रहे मंदिरों पर नहीं होनी चाहिए नेतागिरी', VHP और बजरंग दल के इस कदम पर जताई आपत्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget