एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में क्रिसमस, न्यू ईयर की पार्टियों पर रोक, होटलों में ठहरने और घूमने की रहेगी आजादी

क्रिसमस और न्यू ईयर पर केवल पार्टियां करने पर ही पाबंदी रहेगी और बाकी चीजें जैसे यहां आने, होटलों में ठहरने और कहीं भी बेरोकटोक जाने की आजादी होगी.

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रसार को रोकने के लिए क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके पर सार्वजनिक पार्टियों पर रोक लगाई गई है. राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन कांग्रेस द्वारा इस संबंध में उठाए गए एक सवाल का जवाब देते हुए संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक ने हालांकि स्पष्ट किया कि इस दौरान पर्यटकों के आने और होटलों में ठहरने या कहीं भी घूमने पर कहीं कोई रोक नहीं है. कौशिक ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने की जिम्मेदारी भी सरकार की है और कुछ चीजों पर छूट नहीं दी जा सकती. उन्होंने कहा कि प्रतिदिन प्रदेश में 500 से ज्यादा कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं जबकि उत्तराखंड हाई कोर्ट ने भी क्रिसमस और न्यू ईयर पर पार्टियों को रोकने के लिए नैनीताल में रात्रि कर्फ्यू के जिला निगरानी समिति के सुझाव पर अमल करने को कहा है.

केवल पार्टियां करने पर ही पाबंदी रहेगी

मदन कौशिक ने कहा कि कोविड संकट के कारण ही फिलहाल लंदन से आने वाली उड़ाने रद्द कर दी गयी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर केवल पार्टियां करने पर ही पाबंदी रहेगी और बाकी चीजें जैसे यहां आने, होटलों में ठहरने और कहीं भी बेरोकटोक जाने की आजादी होगी. कौशिक ने विपक्ष की इस चिंता को भी खारिज कर दिया कि होटल व्यवसायियों के व्यापार पर पार्टियों के आयोजन पर पाबंदी का बुरा असर पड़ेगा और कहा कि होटलों की बुकिंग रद्द नहीं होंगी. उन्होंने कहा कि जिन पर्यटकों ने होटलों में अपनी बुकिंग कराई हैं, वे आराम से यहां आकर ठहर सकते हैं और जहां चाहे घूमने जा सकते हैं.

इससे पहले, कांग्रेस सदस्य प्रीतम सिंह ने कहा कि महामारी के कारण होटल, रेस्तरां और ढाबों की स्थिति पहले से ही दयनीय है जबकि क्रिसमस और न्यू ईयर पर पार्टियों के आयोजन पर रोक के प्रशासन के आदेश से उन्हें और नुकसान होगा. उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार के पर्यटन मंत्री पर्यटकों को उत्तराखंड आने का निमंत्रण देते हैं और दूसरी ओर प्रशासन क्रिसमस और न्यू ईयर की पार्टियों पर रोक का आदेश जारी करता है. उन्होंने कहा कि सरकार को इस मसले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. देहरादून जिला प्रशासन ने देहरादून और मसूरी समेत पूरे जिले में क्रिसमस और न्यू ईयर पर होटलों, बार, रेस्तरां और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक कार्यक्रम और पार्टियों के आयोजन पर रोक लगा दी है.

ये भी पढ़ें-

मुजफ्फरनगर दंगा: सुरेश राणा, संगीत सोम के खिलाफ सरकार ने वापस लिया केस, कोर्ट में याचिका दायर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget