एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश कोरोना वायरस से संक्रमित, सीएम रावत ने लिया जायजा

उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. सरकारी सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, उनकी जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है.

देहरादून. उत्तराखंड के मुख्य सचिव ओम प्रकाश कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव की जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,34,012 हो गई हैं. वहीं, इस संक्रमण से 34 और मरीजों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 1953 हो गई है. प्रदेश में सर्वाधिक 1,876 मामले देहरादून में, नैनीताल में 818, हरिद्वार में 786, उधम सिंह नगर में 602 और पौडी में 217 मामले सामने आए. प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 24,893 हैं जबकि 104527 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं.

बुधवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड-19 अस्पतालों के जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए. उन्होंने कहा, "यह सरकार जनता के लिए, जनता के साथ मजबूती से खड़ी है." उन्होंने कहा कि राज्य के हर अस्पताल में ऑक्सीजन, दवाइयां और अन्य जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार अपने समस्त संसाधनों के साथ पूरी निष्ठा से प्रदेश की जनता की हरसंभव मदद करने तथा बेहतर चिकित्सा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है. 

हर रविवार को रहेगा कर्फ्यू

बता दें कि उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं, इस संक्रमण के रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने कड़े नियम लागू किए हैं. इससे पहले प्रदेश के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने दिशानिर्देश देकर बताया था कि अब पूरे राज्य में हर रविवार को कर्फ्यू रहेगा और साथ ही सप्ताह के बाकी छह दिनों में शाम सात बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा.

ये भी पढ़ें :-

दिल्ली में यहां पर मिल रही है फ्री में ऑक्सीजन, दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

Maharashtra Lockdown Guidelines: महाराष्ट्र में नई पाबंदियों की घोषणा की गई, जानें नए और सख़्त नियम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति
योगी सरकार का मिशन 'कौशल', लखनऊ में नेशनल स्किल एंड एजुकेशन समिट का आयोजन, बढ़ेगी युवा शक्ति
गाजीपुर में LPG के लिए हाहाकार, 10 दिन की वेटिंग, प्रशासन बोला- कमी नहीं, सिर्फ पैनिक है
गाजीपुर में LPG के लिए हाहाकार, 10 दिन की वेटिंग, प्रशासन बोला- कमी नहीं, सिर्फ पैनिक है
योगी सरकार का गोतस्करों पर कड़ा प्रहार! 35 हजार से ज्यादा आरोपी सलाखों के पीछे, 14 हजार से ज्यादा केस दर्ज
योगी सरकार का गोतस्करों पर कड़ा प्रहार! 35 हजार से ज्यादा आरोपी सलाखों के पीछे, 14 हजार से ज्यादा केस दर्ज
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
'कांग्रेस तेल-गैस की कमी को लेकर फैला रही अफवाह', अमेरिका-ईरान जंग के बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान
'कांग्रेस तेल-गैस की कमी को लेकर फैला रही अफवाह', अमेरिका-ईरान जंग के बीच पीएम मोदी का बड़ा बयान
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget