एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2021: चार धाम यात्रा पर जाने से पहले पढ़ लें खबर, जरूर करना होगा ये काम

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा के दौरान यात्रियों को पूरे दस्तावेज (Document) अपने साथ रखने होंगे. यात्रा पर आने वाले यात्री को देवस्थानम बोर्ड (Devasthan Board) की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा.

Uttarakhand Char Dham Yatra 2021: उत्तराखंड (Uttarakhand) में आज से चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) की शुरुआत हो चुकी है. यात्रा की शुरुआत होते ही चारों धामों में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. यात्रा खोलने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ यात्रियों (Travelers) में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है. इस बीच सबसे अहम बात ये है कि यात्रा के दौरान यात्रियों को पूरे दस्तावेज (Document) अपने साथ रखने होंगे.

सरकार की तरफ से पूरी कर ली गई है तैयारी 
लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार आज से उत्तराखंड में चारधाम के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरु हो गई है. हालांकि, कोर्ट के आदेश के बाद यात्रा को सीमित तौर पर ही शुरू किया गया है. सरकार की तरफ से भी यात्रा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. यात्रा पर आने वाले हर एक यात्री को देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसके साथ ही स्मार्ट सिटी पोर्टल पर भी सभी यात्रियों को पंजीकरण कराना होगा. चारधाम यात्रा के लिए अलग से एसओपी भी जारी की गई है, जिसके तहत यात्रियों को चारों धामों के दर्शन करने की परमिशन होगी. इसके साथ ही सभी यात्रियों को अपने पूरे दस्तावेज अपने साथ रखने होंगे.

ये हैं प्रवधान

एक पंजीकरण पर अधिकतम 6 श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे.
यात्रियों को अपने पास सभी दस्तावेज रखने होंगे.
मंदिर में एक बार मे तीन यात्री दर्शन के लिए जाएंगे.
मंदिर के गर्भगृह में जाने और तिलक लगाने पर प्रतिबंधित है. 
केरल, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश से आने वाले यात्रियों को कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य. 
चारों धामों में सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी.
मूर्तियों, घंटियों को छूने, कुंडों में स्नान पर भी प्रतिबंध. 

श्रद्धालु भी हैं उस्साहित 
वहीं, यात्रा के शुरू होने से व्यापारी वर्ग से लेकर तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है. यात्रा शुरू होने पर तीर्थ पुरोहितों ने राज्य सरकार का धन्यवाद जताया है. तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद यात्रा शुरू हुई है जिसके लिए राज्य सरकार ने व्यवस्था पूरी की है. यात्रा से चारों धामों में लाखों लोगों को लाभ मिलेगा. वहीं, दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु भी यात्रा खुलने से उत्साहित हैं.

खिले लोगों के चेहरे 
उत्तराखंड में यात्रा शुरू होने से लाखों लोगों के चेहरे खिल गए हैं क्योंकि राज्य के लाखों परिवारों का रोजगार चारधाम यात्रा से ही जुड़ा है. लेकिन, चारधाम यात्रा संचालित होने का वक्त अब बहुत कम बचा है और वहीं यात्रियों की संख्या भी सीमित है. ऐसे में स्थानीय लोग चारधाम यात्रा से कितना रोजगार कर पाएंगे ये भी एक सवाल है. 

ये भी पढ़ें: 

Capital Punishment: रेप के बाद मर्डर, हत्या करने के बाद बच्ची से फिर किया रेप...POCSO कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

Uttarakhand Parivartan Yatra: कांग्रेस की तीन दिवसीय परिवर्तन यात्रा हरिद्वार में शुरू, युवाओं में दिखा उत्साह 

Terrorist Arrest: प्रयागराज पुलिस की बड़ी लापरवाही, सरेंडर करने वाले संदिग्ध आतंकी को वापस भेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आंख खुली तो चारों तरफ भगदड़', ग्रेटर नोएडा बस हादसे की आपबीती
'आंख खुली तो चारों तरफ भगदड़', ग्रेटर नोएडा बस हादसे की आपबीती
आगरा: फतेहाबाद से BJP विधायक छोटे लाल वर्मा का निधन, अस्पताल में थे भर्ती
आगरा: फतेहाबाद से BJP विधायक छोटे लाल वर्मा का निधन, अस्पताल में थे भर्ती
मुजफ्फरनगरः बर्थडे पार्टी में गए छात्र का शव नाले में मिला, हत्या की आशंका
मुजफ्फरनगरः बर्थडे पार्टी में गए छात्र का शव नाले में मिला, हत्या की आशंका
अखिलेश यादव का चुनावी आगाज, INDIA गठबंधन से ओवैसी तक, क्या कुछ बोले?
अखिलेश यादव का चुनावी आगाज, INDIA गठबंधन से ओवैसी तक, क्या कुछ बोले?

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले जेल में डाला, अब किया जा सकता है मेरा एनकाउंटर', सोनम वांगचुक को सता रहा डर
'पहले जेल में डाला, अब किया जा सकता है मेरा एनकाउंटर', सोनम वांगचुक को सता रहा डर
जमुई कांड: पीड़िता के परिजनों की CM ने शेयर की तस्वीर, तेजस्वी बोले- 'इस जुर्म…'
जमुई कांड: पीड़िता के परिजनों की CM ने शेयर की तस्वीर, तेजस्वी बोले- 'इस जुर्म…'
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'आप पर गर्व है सीमा', एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
'द पैराडाइज' बनी तेलुगु की तीसरी बड़ी ओपनर, 'इरुमुडी' समेत तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, अपनी सीट भी SP के दम पर जीतते हैं- BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
अभिजीत दीपके का 48 घंटे का अल्टीमेटम, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें वरना आंदोलन होगा'
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
भारत-पाक जंग में मारे गए थे पिता, अब बेटा महमूद बना 'मक्का पैक्ट' का पहला कमांडर
व्हाइट हाउस के बाहर चाइनीज मीडिया और US सीक्रेट सर्विस में भिडंत! वायरल हुआ Video
व्हाइट हाउस के बाहर चाइनीज मीडिया और US सीक्रेट सर्विस में भिडंत! वायरल हुआ Video
Embed widget