एक्सप्लोरर

अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ में चुनाव हारी BJP, मंगलौर सीट पर भी कांग्रेस ने दर्ज की जीत

Uttarakhand By Election Result 2024: भाजपा को बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर भी हार का सामना करना पड़ा है. इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार लखपत बुटोला ने भाजपा उम्मीदवार को 5,224 मतों से मात दी है.

Uttarakhand By Election Result: उत्तराखंड की मंगलौर और बद्रीनाथ सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनावों में राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हार का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जीत दर्ज की है.

मंगलौर विधानसभा सीट पर आखिरी चार चरणों में उलटफेर की संभावनाओं के बीच कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन ने बाजी मार ली. काजी ने 422 वोटों से जीत हासिल की है. सभी 10 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कांग्रेस के काजी निजामुद्दीन को कुल 31,727 वोट मिले जबकि भाजपा के करतार सिंह भड़ाना को 31,305 वोट मिले. बसपा के उम्मीदवार उबेदुर्रहमान 19,559 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.

भाजपा को बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर भी हार का सामना करना पड़ा है. इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार लखपत बुटोला ने भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र भंडारी को 5,224 मतों से मात दी है. लखपत बुटोला को 28,161 वोट और भाजपा के राजेंद्र भंडारी को 22,937 वोट मिले.

विधानसभा उपचुनाव में दोनों सीटों पर जीत के बाद कांग्रेस कैडर में जश्न का माहौल है. पार्टी कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की थाप पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मना रहे हैं.

उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव में दोनों सीटों पर भाजपा ने और खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी की जीत का दावा किया था. उन्होंने खुद यहां चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी. साथ ही पांचों लोकसभा सीटों के नवनिर्वाचित सांसदों ने भी प्रचार किया था. इसके बाद भी भाजपा को यहां हार का सामना करना पड़ा.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दोनों सीटों पर खुद कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के लिए जनता के बीच जाकर प्रचार किया था. उनकी मेहनत रंग लाई और उत्तराखंड की दोनों सीटों पर कांग्रेस ने भाजपा को करारी शिकस्त दी.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget