एक्सप्लोरर

9 जून को मोदी सरकार के 11 साल होंगे पूरे, उत्तराखंड बीजेपी ने लगाई कार्यक्रमों की झड़ी

Uttarakhand News: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 जून को 11 साल पूरे हो रहे हैं. पीएम मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूरे होने पर उत्तराखंड बीजेपी कई कार्यक्रमों आयोजित करने जा रही है.

Dehradun News: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अपने 11 वर्ष पूरे करने जा रही है, ऐसे में उत्तराखंड में भी भारतीय जनता पार्टी ने 11 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रमों की झड़ी लगा दी है. उत्तराखंड में भी केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर कई कार्यक्रम रखे गए हैं, इन्हीं कार्यक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने एबीपी लाइव से खास बातचीत की.

प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने बताया कि  मोदी सरकार के कार्यकाल को 11 साल पूरे होने पर उत्तराखंड में बीजेपी पत्रकार वार्ता, कार्यशालाएं, विकास प्रदर्शनी, विधानसभा स्तर पर केंद्रीय योजनाओं के पंजीकरण शिविरों का आयोजन करेगी. उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 जून को मोदी सरकार के शानदार 11 साल पूरे होने जा रहे हैं.

प्रदेश भर में होंगे कई कार्यक्रम
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने इस कार्यकाल में अनेकों उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की है. विकास, विरासत और जनकल्याण के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए भारत अब विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है और विकसित भारत बनने जा रहा है,लिहाजा बीजेपी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर केंद्र की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित 'संकल्प से सिद्धि तक' राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने जा रही है. प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में राज्यभर में विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों से जनसभागिता के साथ मनाया जाएगा.

11 जून तक आयोजित किए जाएंगे अलग-अलग कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि, इन कार्यक्रमों के संचालन के लिए 4 सदस्य जिला समिति और 3 सदस्य मंडल समिति का गठन किया गया है. तैयारी के क्रम में प्रदेश की वर्चुअल कार्यशाला के बाद 4 से 6 जून तक जिला स्तर पर प्रत्यक्ष कार्यशालाएं संपन्न की जाएंगी.

इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा 8 जून को दिल्ली में और देहरादून में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष 9 जून को प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे. इसी तरह 'मोदी सरकार के 11 साल- संकल्प से सिद्धि तक' विषय पर जिला स्तर पर 10, 11 जून को प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी. वहीं प्रत्येक जिले में प्रोफेशनल मीट भी आयोजित की जाएगी, जिसमें 3 वक्ता सरकार की उपलब्धियों से संबंधित तीन विषयों पर अपनी बात रखेंगे.

बता दें कि केंद्र सरकार ने अपने 11 वर्ष पूरे कर लिए हैं. नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी कई कार्यक्रम करने जा रही है. इसके लिए बीजेपी ने तमाम कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सपना शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें:  यूपी के 47 जिलों में न्यूट्री सीरियल्स की खेती से किसानों को फायदा, पोषण मिलेगा और आमदनी भी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget