एक्सप्लोरर

Uttarakhand Politics: 2027 का उत्तराखंड चुनाव किसके लीडरशिप में लड़ेगी BJP? प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कर दिया बड़ा ऐलान

Uttarakhand: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में नई टीम यानी प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होने वाला है. यह भी कहा कि, आगामी चुनाव सीएम धामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा.

उत्तराखंड में विधानसभा 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं, उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस संबंध बड़ा बयान दिया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में नई टीम यानी प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होने वाला है.

इसके लिए जिलों में कार्य समिति के गठन पर काम चल रहा है. एक-दो दिन में सब कुछ ठीक हो जाएगा. वहीं, उन्होंने आपदा वाले जिलों को छोड़कर सभी जिलों में कार्य समितियों का गठन हो जाएगा. उसके बाद प्रदेश कार्य समिति की घोषणा भी कर दी जाएगी.

'कैबिनेट विस्तार पर सीएम जल्द होगी चर्चा'

वहीं, उन्होंने धामी सरकार में कैबिनेट विस्तार को लेकर भी कहा कि कैबिनेट विस्तार पर समय-समय पर चर्चा होती रहती है. इस बार भी उन्होंने संगठन के अध्यक्ष होने के नाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्र में अपने वरिष्ठ नेतृत्व से इस संबंध में अनुरोध किया है और हाई कमान ने भी इसको लेकर अपनी सहमति जताई है. जल्द ही कैबिनेट के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री धामी से वार्ता कर इस विषय पर जल्द ही उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया जाएगा.

वहीं उन्होंने भाजपा के नेताओं की आपसी नाराजगी पर भी बात की. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में यह ट्रेंड बन गया है और लोग इस धारणा के साथ सोते हैं कि मुख्यमंत्री लगातार 5 साल अपने कार्यकाल को पूरा नहीं कर पाएंगे और उन्हें बदल दिया जाएगा.

सीएम धामी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा 2027 का चुनाव

भट्ट ने कहा कि यही वजह है कि अभी सभी लोग इस संबंध में चर्चा कर रहे हैं, लेकिन वह बहुत कॉन्फिडेंस के साथ इस बात को कह रहे हैं कि पहली बार उत्तराखंड में सरकार अपने बलबूते पर अपने जनहित के कार्यों पर काम कर रही है. मुख्यमंत्री पूरे 5 साल तक अपना कार्यकाल पूरा करेंगे. आगामी 2027 विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा.

मीडिया में बयानबाजी करना ठीक

वहीं उन्होंने एक बात साफ की कि जो भी नेता हमारे आपस में लड़ रहे हैं या जो बयानबाजी आप देख रहे हैं, वह सिर्फ आपका भ्रम है और हमने सभी नेताओं को यह भी कह दिया है कि अपनी जो भी बात है वह पार्टी फोरम पर रखें. मीडिया में इस प्रकार की बयानबाजी करना ठीक नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
बीजेपी की नई टीम में दो मुस्लिम, AIMIM बोली- हमें कोई गिला शिकवा नहीं लेकिन...
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
यूपी में राशन कोटेदारों का बढ़ा मार्जिन, CM योगी ने दिया तोहफा
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget