एक्सप्लोरर

Uttarakhand: मंडल स्तर पर होगा उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्रियों का प्रवास, पार्टी की मजबूती के लिए BJP का प्लान

Uttarakhand News: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा मंत्रियों के मंडल स्तर पर प्रवास का कार्यक्रम तय किया जा रहा है, पार्टी के पदाधिकारी भी मंत्रियों के साथ प्रवास के दौरान मौजूद रहेंगे.

Uttarakhand News: उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार (Pushkar Singh Dhami) में शामिल कैबिनेट मंत्रियों (Cabinet Ministers) को जल्द ही जिलों में जाकर मंडल स्तर पर भी पार्टी की मजबूती के साथ जनता की समस्याओं को हल करना होगा. इसके लिए बीजेपी (BJP) संगठन ने मंत्रियों को निर्देश जारी कर दिए हैं. मंत्रियों के कार्यक्रमों को भी संगठन ने ही तय किया है. मंत्री मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की समस्याओं का हल करेंगे तो वहीं पार्टी को संगठन स्तर पर मजबूती भी मिलेगी.  

बीजेपी संगठन करेगा मंत्रियों के दौरे तय

दीपावली से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय और फिर बीजेपी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में मंत्रियों के साथ बैठक की थी, जिसमें मंत्रियों को प्रभारी जिलों का दौरा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन प्रभारी जिलों का दौरा जहां एक सरकारी कार्यक्रम के तहत होता आया है, अब उससे अलग बीजेपी हाईकमान के साथ प्रदेश बीजेपी संगठन ने मंत्रियों को संगठन स्तर से मंडल स्तर पर भी प्रवास करने के निर्देश दिए हैं. मंडल स्तर पर प्रवास करने से जहां कार्यकर्ताओं की समस्याओं का हल मंत्री मौके पर करेंगे तो वहीं ऐसा करने से संगठन स्तर पर भी पार्टी को मजबूती मिलेगी. 

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि मंत्रियों के मंडल स्तर पर प्रवास का कार्यक्रम तय किया जा रहा है और संगठन स्तर से इसको लेकर मॉनिटरिंग भी होगी तो वहीं पार्टी के पदाधिकारी भी मंत्रियों के साथ प्रवास के दौरान मौजूद रहेंगे.

कांग्रेस की बढ़ी चिंता

बीजेपी संगठन मजबूती के लिए सभी राजनीतिक दलों में एक अलग पहचान बना चुकी है और जिस तरीके से अब सरकार के मंत्री मंडल स्तर पर जो कि बीजेपी के द्वारा ही तय किए जाएंगे,उससे बेशक भाजपा को मजबूती मिलना तय है. यही चिंता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को भी सता रही है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि बीजेपी ने जो मंडल बनाए हुए हैं, यदि उन मंडलों में मंत्री पार्टी की मजबूती के लिए प्रवास करते हैं तो यह कांग्रेस के लिए भी चिंता का विषय है. लेकिन जिस तरह भाजपा ने अपने सांसदों को गांव गोद लेने के निर्देश दिए थे और फिर उन गांवों में कोई काम नहीं हुआ, अगर उसी तरह से मंडल स्तर का दौरा भी रहा तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. 

कुल मिलाकर देखें तो बीजेपी ने मंत्रियों के मंडल स्तर पर प्रवास के कार्यक्रम का जो खाका खींचा है, उससे पार्टी की मजबूती एक पहलू है, लेकिन इतना तय है कि मंत्रियों को भी अब पसीना बहाना होगा और जिलों में जाकर केवल जिला योजना की बैठकों के अलावा भी जिलों के दूरस्थ क्षेत्रों में दौरे करने होंगे. 

ये भी पढ़ें- Hate Speech Case: हेट स्पीच मामले में सजा, जुर्माना और जमानत, आजम खान बोले- 'मैं इंसाफ का कायल हो गया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
हापुड़: जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बीच सड़क पर बोई धान की फसल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Embed widget