एक्सप्लोरर

Hate Speech Case: हेट स्पीच मामले में सजा, जुर्माना और जमानत, आजम खान बोले- 'मैं इंसाफ का कायल हो गया'

Azam Khan News: सजा के एलान के बाद आजम खान ने पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी कानूनी रास्ते बंद नहीं हुए हैं. एमपी-एमएलए कोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिए वह ऊपरी अदालत में अपील करेंगे.

Azam Khan: समाजवादी पार्टी के बड़े नेता आजम खान को रामपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने हेट स्पीच के मामले में 3 साल की सजा सुनाई है. साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए भड़काऊ भाषण को लेकर कोर्ट ने उन्हें दोषी पाया और तीन साल के लिए जेल की सजा के साथ 25 हजार का जुर्माना लगाया है. हालांकि, सजा के एलान के कुछ ही समय बाद आजम खान को जमानत भी मिल गई. कोर्ट के बाहर आकर आजम खान ने पहला बयान दिया.

आजम खान ने कहा, "मैं बेल पर हूं इंसाफ का कायल हो गया हूं. हिम्मत नहीं हारा हूं. अभी दरवाजे बंद नहीं हुए हैं, लड़ाई जारी रहेगी. अभी कानूनी रास्ते खुले हैं. अब ऊपरी अदालत में अपील करेंगे."

यह भी पढ़ें: Hate Speech Case: हेट स्पीच मामले में आजम खान को 3 साल की सजा, विधानसभा की सदस्यता गई

रामपुर की सदर सीट पर होगा उपचुनाव
आजम खान को धारा 153A, 505A और 125 के तहत दोषी पाया गया है. ऐसे में उनकी विधानसभा की सदस्यता चली गई है. जानकारी के लिए बता दें कि विधानसभा में सदस्यता पाने का नियम है कि विधायक पर कोई ऐसा बड़ा मुकदमा न हो, जिसपर दो साल या उससे ज्यादा की सजा हो. अगर ऐसा होता है तो विधायक की सदस्यता तय समय तक के लिए रद्द कर दी जाएगी और खाली हुई विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा. 

आजम खान पर 6 साल तक के लिए चुनाव नहीं लड़ सकते. यह आजम खान के राजनीतिक करियर में एक बड़ा रोड़ा है और यूपी निकाय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के लिए एक बड़ी बाधा भी. 

दोषी करार होने पर यूपी के इन विधायकों की सदस्यता भी जा चुकी है-
1. जून 2019 - अशोक कुमार सिंह चंदेल, बीजेपी विधायक, हमीरपुर
2. दिसंबर 2019 - कुलदीप सिंह सेंगर, बीजेपी विधायक, बांगरमऊ (उन्नाव)
3. दिसंबर 2021 - इंद्र प्रताप तिवारी, बीजेपी विधायक, गोसाईगंज (अयोध्या), यूपी

2019 में हुआ था हेट स्पीच केस
जानकारी के लिए बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले इलेक्शन कैंपेन के दौरान आजम खान मिलक विधानसभा के एक गांव में जनसंबोधन कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने तत्कालीन डीएम, प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर दिया था, जो अमर्यादित थी. इसको लेकर 27 जुलाई 2019 को बीजेपी के नेता आकाश सक्सेना ने आजम खान के खिलाफ केस दर्ज कराया था. 3 साल बाद, इस मामले में आजम खान को दोषी पाया गया और उनका राजनीतिक करियर संकट में चला गया. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
वाराणसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मंजिला मकान धराशायी, 3 झुलसे
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम, 38 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget