एक्सप्लोरर

मेनका गांधी के विवादित बयान पर हिंदू संगठनों में आक्रोश, बद्री-केदार ट्रस्ट ने दी प्रतिक्रिया

Uttarakhand News: बीजेपी पूर्व सासंद मेनका गांधी चार धाम यात्रा को लेकर कहा कि मुझे लगता है भगवान भी चारों धामों से भाग गए हैं. जिस पर प्रदेश अध्यक्ष और बद्री-केदार ट्रस्ट की प्रतिक्रिया सामने आई है.

बीजेपी की पूर्व सांसद और एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट मेनका गांधी ने चार धाम यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है भगवान भी चारों धामों से भाग गए हैं, पिछले साल केवल हेमकुंड साहिब से 700 जानवर नीचे गिर गए थे. ऐसे में कौन भगवान टिकेगा यहां पर?' आपने ऊपर पूरा कंक्रीट बिछा दिया है. 

वहीं उन्होंने कहा जिन जगहों पर घास के मैदान थे, फूल थे और वहां जाकर ऐसा लगता था कि हम स्वर्ग पहुंच गए हैं, अब जब हम वहां जाते हैं, तो हमारा दिल टूट जाता है,घूम फिर कर मिट्टी, क्रूरता देखकर आप ऊपर पहुंचते है, और फिर किस लिए पहुंचते हैं. अब इस मामले पर प्रदेश अध्यक्ष और बद्री-केदार ट्रस्ट के अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

मेनका गांधी के बयान पर राज्य में आक्रोश

मेनका गांधी के इस बयान के बाद उत्तराखंड में आक्रोश देखने को मिल रहा है चार धाम यात्रा में घोड़े खच्चर चलाने वाले तमाम लोगों का कहना है कि हमारी रोजी-रोटी पर लात मारने के लिए मेनका गांधी इस प्रकार के बयान दे रही हैं. 

उनको लगता है कि उनकी इन बातों से समाज का भला होगा या फिर समाज का एक पूरा तबका बेरोजगार हो जाएगा इन्हीं घोड़े खच्चरों की मदद से हम चार धाम यात्रा में लोगों को भगवान के दर्शन करा कर अपना घर चलाते हैं.

इस मामले पर क्या बोले बद्री-केदार ट्रस्ट के अध्यक्ष?

वही इस मामले में बद्री केदार ट्रस्ट के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने एबीपी से बात करते हुए कहा है कि, डेवलपमेंट होता है तो पेड़ कटते हैं, इस प्रकृति का संतुलन बिगड़ा है, लेकिन ऐसा नहीं है कि सब कुछ खराब हो गया है, और जो आपदा लगातार उत्तराखंड में आई है, उसने काफी नुकसान पहुंचा है, बद्रीनाथ केदारनाथ में जो डेवलपमेंट हुआ है, वह बेहद जरूरी था. 

उन्होंने आगे कहा कि अगर वह नहीं किया जाता तो और भी परेशानियां सामने आती साथ ही हेमंत द्विवेदी ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाकर रखा जाए इसलिए हम इस प्रकार के काम कर रहे हैं, उन्होंने यह भी कहा कि वैज्ञानिक तरीके से ही बद्रीनाथ केदारनाथ में काम कराया जा रहा हैं और मेरी जानकारी में नहीं है कि 700 घोड़े खच्चर मारे गए हैं.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने खड़े किए सवाल

इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा है,कि मेनका गांधी कई सालों से केदारनाथ बद्रीनाथ नहीं आई है, जानवरों को बचाने और उनकी सुरक्षा के लिए उनका एक अलग स्थान है इस देश में लेकिन वह यह भूल जाती है, कि जिस प्रकार से आपदा उत्तराखंड में आई है वह पूरे भारत में भी आई है जम्मू कश्मीर में हिमाचल में और कई जगह पर इस प्रकार से आपदा आई है, लोग परेशान हैं, इसको केवल उत्तराखंड के चश्मे से ना देखा जाए.

 उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा को लेकर के एक एसओपी बनाई है, जिसके तहत ही यात्रा चलाई जाती है जिसमें श्रद्धालुओं के साथ-साथ इस यात्रा में लगे घोड़े खच्चरों का भी ध्यान रखा जाता है, अगर कभी इस प्रकार का कोई हादसा होता है तो यात्रा को रोक कर सबसे पहले घोड़े खच्चरों का इलाज किया जाता है, उसके बाद ही उन्हें दोबारा से यात्रा में लगाया जाता है प्रदेश सरकार न केवल श्रद्धालुओं का बल्कि वहां काम करने वाले लोगों का भी ध्यान रखती है, घोड़े खच्चरों का भी ध्यान रखती है, मेनका गांधी बताएं कि कब 700 घोड़े खच्चरों की जान एक साथ गई है.

बयान के बाद कई जगहों पर आंदोलन की तैयारी

मेनका गांधी के भगवान को दिए गए इस बयान के बाद प्रदेश में आक्रोश देखने को मिल रहा है, कई जगह पर मेनका गांधी के खिलाफ आंदोलन की तैयारी की जा रही है, कई हिंदूवादी संगठन मेनका गांधी के इस बयान के बाद आक्रोशित हैं. 

उनका कहना है कि जिसको देखो वह उठकर हमारे भगवान के खिलाफ बयान दे देता है, चारो धामों को लेकर जिस तरह से मेनका गांधी ने कहा है कि भगवान वहां से भाग गए होंगे इस बयान से तमाम हिंदूवादी संगठन आक्रोशित दिखाई दे रहे हैं,और जल्द ही मेनका गांधी के खिलाफ एक बड़ा प्रदर्शन उत्तराखंड में हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
Varanasi News: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
वाराणसी: बच्चे का पेंट में निकला टॉयलेट तो भड़की टीचर, जला दिया मासूम का प्राइवेट पार्ट
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
कांवड़ यात्रा से पहले यूपी सरकार मुस्तैद, अतिरिक्त बसें और 24x7 कंट्रोल रूम की तैयारी
Mahoba News: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत
महोबा: 'पापा ने ही मम्मी को मारा...', 5 साल के मासूम की गवाही ने खोली दरिंदे पिता की करतूत

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
PM Kisan Yojana: इन किसानों की अटकेगी अगली किस्त, जानें वजह
Embed widget