एक्सप्लोरर

उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र: कांग्रेस का जोरदार हंगामा, नैनीताल पंचायत चुनाव में धांधली पर रातभर धरना

Dehradun News: सत्र के दूसरे दिन भी हंगामे के आसार हैं, क्यूंकि कांग्रेस विधायक किसी भी सूरत में अपनी मांगों से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं. . लिहाजा सदन में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं.

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन बेहद हंगामेदार रहा. कांग्रेस विधायकों ने नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में कथित धांधली को लेकर जमकर प्रदर्शन किया. सदन की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी, और कांग्रेस विधायकों ने रात भर विधानसभा भवन के अंदर स्पीकर की कुर्सी के सामने बिस्तर लगाकर धरना दिया.

सत्र के दूसरे दिन भी हंगामे के आसार हैं, क्यूंकि कांग्रेस विधायक किसी भी सूरत में अपनी मांगों से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं. लिहाजा सदन में सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं.

कांग्रेस की मांग: नैनीताल DM और SSP को हटाया जाए

दरअसल कांग्रेस विधायकों का एकमात्र मुद्दा नैनीताल के जिला अधिकारी और एसएसपी को हटाने की मांग रहा. उनका आरोप है कि नैनीताल जिला पंचायत चुनाव में जिला प्रशासन की देखरेख में बड़े पैमाने पर धांधली हुई, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने कहा कि इन अधिकारियों ने कानून का उल्लंघन किया है, इसलिए इन्हें तत्काल पद से हटाया जाए.

सदन में हंगामा, रात भर धरना

बता दें कि सत्र के पहले दिन सुबह 11 बजे जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई, कांग्रेस विधायकों ने नियम 310 के तहत पंचायत चुनाव में धांधली और बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर चर्चा की मांग की. नारेबाजी और हंगामे के बीच विधानसभा सचिव की मेज तक पलट दी गई, जिसके कारण सदन की कार्यवाही चार बार स्थगित हुई. सत्र समाप्त होने के बाद भी कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा भवन छोड़ा नहीं और स्पीकर की कुर्सी के सामने बिस्तर लगाकर रात भर धरना दिया.

सीएम धामी का जवाब, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर रात नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य से फोन पर बात की और धरना समाप्त करने की अपील की, लेकिन कांग्रेस ने इसे ठुकरा दिया. धामी ने नैनीताल और बेतालघाट की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं मंडल आयुक्त दीपक रावत को मजिस्ट्रेट जांच सौंप दी. जांच रिपोर्ट 15 दिनों में शासन को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा भीमताल के सीओ और एक कोतवाल का तबादला जिले से बाहर कर दिया गया है.

नैनीताल पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप

कांग्रेस का आरोप है कि नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दौरान भाजपा समर्थकों ने गुंडागर्दी की और उनके छह सदस्यों को जबरन उठा लिया गया. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसे नैनीताल के सम्मानजनक इतिहास पर धब्बा बताया. कांग्रेस ने इस मामले में हाईकोर्ट का भी रुख किया, जहां कोर्ट ने मतदान शांतिपूर्ण कराने के लिए DM और SSP को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने का आदेश दिया.

दूसरा दिन भी रहेगा हंगामेदार ?

आज विधानसभा सत्र का दूसरा दिन है, और कांग्रेस विधायक अपनी मांग पर अड़े हुए हैं. सूत्रों के मुताबिक विपक्ष कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है. सदन में फिर से हंगामे की आशंका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, IMD ने दिया अलर्ट
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'
4 बजे डिटेन, 5 बजे रिहा! अंकिता भंडारी के पिता बोले- 'अब पूरा देश...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget