एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में सीएम पर सस्पेंस, धामी की होगी वापसी या इन नए चेहरे पर दांव लगाएगी BJP?

Uttarakhand Elections: उत्तराखंड में अब तक सीएम का नाम तय नहीं हो पाया है. पुष्कर सिंह धामी को चेहरा बना कर बीजेपी चुनाव जीत गई लेकिन धामी खुद अपनी खटीमा सीट हार गए.

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड (Uttarakhand) में अब तक सीएम का नाम तय नहीं हो पाया है. यहां बीजेपी (BJP) कई सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश कर रही है. पिछले राज में तीन-तीन सीएम बदलने पड़े थे इसलिए इस बार बीजेपी ठोंक-बजा अपना सीएम चेहरा पेश करना चाहती है. पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को चेहरा बना कर बीजेपी चुनाव जीत गई लेकिन धामी खुद अपनी खटीमा  (Khatima)सीट हार गए. लेकिन इसके बाद भी धामी के हिमायतियों की कमी नहीं.

किसकी हो रही है मांग
बीजेपी के उत्तराखंड प्रभारी प्रह्लाद जोशी धामी की तारीफ कर चुके हैं. पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक ने भी धामी की पतंग को और हवा दे दी. लेकिन अपनी सीट पर हारना धामी के खिलाफ जा रहा है. ऐसे में दूसरे सवाल पर भी विचार जारी है. कई बड़े नेता विधायकों में से ही मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में हैं. धामी के अलावा धन सिंह रावत और सतपाल महाराज के नाम भी चर्चा में हैं. श्रीनगर से विधायक धन सिंह रावत राज्य सरकार में मंत्री हैं. बीजेपी का युवा चेहरा और संगठन में महत्वपूर्ण पदों का अनुभव है और राज्य में प्रभावी क्षत्रिय समाज से आते हैं.

कौन है पर्यवेक्षक
चर्चा एक और नाम पर गर्म हैं वो हैं राज्य के कद्दावर नेता सतपाल महाराज. वो इसलिए क्योंकि आध्यात्मिक गुरू छवि बीजेपी के मुफीद हैं और चुनाव प्रबंधन के माहिर खिलाड़ी हैं. लेकिन कांग्रेस की पृष्ठभूमि सतपाल महाराज के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. ऐसे में बीजेपी की चुनौती है अंदरूनी खींचतान को खत्म कर एक नाम पर सहमति बनाने की. सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड के लिए धर्मेंद्र प्रधान और पीयूष गोयल को पर्यवेक्षक तय किया गया है. जो जल्द ही उत्तराखंड के नए सीएम का चयन करेंगे. वैसे उनके सामने एक चुनौती पहाड़ी बनाम मैदानी को साधने की भी है. इस जंग को राज्य बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक के नाम से हवा मिल रही है. 

मदन कौशिक की राह में रोड़ा
मदन कौशिक की अगुवाई में बीजेपी ने सत्ता में वापसी की है. 2002 से मदन कौशिक हरिद्वार से लगातार विधायक हैं और दो बार राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. पहाड़ी राज्य में मैदानी इलाके से होना मदन कौशिक की राह में रोड़ा बन सकता है. लेकिन ये सारी कवायद पार्टी में अंदरखाने में चल रही है बाहर से तो एक ही आवाज है होली के बाद बीजेपी का सीएम शपथ लेने जा रहा है. ऐसे में सवाल ये है कि इन सवालों का बीजेपी क्या हल खोजती है. क्या पुराना चेहरा बीजेपी उतारेगी या नए चेहरे पर भरोसा करेगी.

ये भी पढ़ें-

बिहार में जल्द बढ़ेगी जिलों की संख्या, अब 38 की जगह हो सकते हैं 40, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिए संकेत

MP News:अलीराजपुर में महिलाओं से बदसलूकी के मामले में तीन गिरफ्तार, वीडियो बनाने वाले को भी पकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget