एक्सप्लोरर

उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र 18 फरवरी से होगा शुरू, भू-कानून समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Uttarakhand Assembly Budget Session: उत्तराखंड में बजट सत्र की तारीखों का ऐलान हो गया है. राज्य में बजट सत्र काफी गहमागहमी भरा हो सकता है, जिसमें कई विधेयक पेश किए जाएंगे.

Uttarakhand News Today: उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से 24 फरवरी तक चलेगा. इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होगी, जिनमें सख्त भू कानून विधेयक भी शामिल है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि इस सत्र में राज्य में भू कानून को और कड़ा करने से जुड़ा विधेयक पेश किया जाएगा. 

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है और राजस्व विभाग विधेयक का मसौदा तैयार कर रहा है. बजट सत्र के दौरान इसे कैबिनेट की मंजूरी के बाद सदन में पेश किया जा सकता है. बजट सत्र का शुभारंभ 18 फरवरी को सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण से होगा. यह अभिभाषण सरकार की आगामी योजनाओं और नीतियों की रूपरेखा प्रस्तुत करेगा. इसके बाद सदन की कार्रवाई को 19 फरवरी के लिए स्थगित कर दिया जाएगा.

विधानसभा सत्र का ब्यौरा
बजट सत्र के दौरान अलग-अलग महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी. इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है. जिसका ब्यौरा नीचे दिया गया है.

18 फरवरी: राज्यपाल का अभिभाषण.

19 फरवरी: अध्यादेशों को सदन के पटल पर रखा जाएगा. राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी, जिसके बाद विधायी कार्य होंगे.

20 फरवरी: अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी. वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा.

21 फरवरी: बजट पर सामान्य चर्चा के साथ विभागवार अनुदान की मांगों पर विचार और मतदान किया जाएगा. विधायी कार्य भी होंगे.

22 और 23 फरवरी: राज्य में राजकीय अवकाश रहेगा.

24 फरवरी: बजट पर दोबारा चर्चा होगी. विभागवार अनुदान की मांगों पर विचार और मतदान होगा. इसके बाद विनियोग विधेयक पारित किया जाएगा.

भू विधेयक पर रहेगी नजर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार भू कानून को कड़ा करने की तैयारी कर रही है. इसके लिए गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है. उत्तराखंड में बाहरी लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर जमीन खरीदने की घटनाओं के कारण राज्य में सख्त भू कानून लागू करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी. 

माना जा रहा है कि इस सत्र में इसे सदन के पटल पर रखा जाएगा और पारित करने की प्रक्रिया शुरू होगी. इस सत्र में भू कानून के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण विधेयक भी पेश किए जा सकते हैं. इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और पर्यटन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं. सरकार राज्य के विकास को गति देने के लिए कई नए प्रावधानों पर विचार कर रही है.

बजट सत्र के दौरान विपक्ष भी सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है. महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति और कानून-व्यवस्था जैसे विषयों पर विपक्ष हमलावर हो सकता है. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल सरकार से जवाबदेही की मांग कर सकते हैं.

बजट सत्र में क्या होगा खास?

1. सख्त भू कानून पेश किए जाने की संभावना.

2. वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट प्रस्तुत किया जाएगा.

3. महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होगी.

4. विपक्ष सरकार की नीतियों पर सवाल उठाएगा.

उत्तराखंड विधानसभा का यह बजट सत्र कई मायनों में खास रहने वाला है. जहां सरकार अपनी योजनाओं और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर देगी. वहीं विपक्ष कई मुद्दों के जरिये सरकार को घेरने का प्रयास करेगा. अब देखना होगा कि इस सत्र में कौन-कौन से महत्वपूर्ण फैसले लिए जाते हैं और किस तरह की बहस सदन में देखने को मिलती है.

ये भी पढ़ें: यूपी में शराब के शौकीनों के लिए Bad News, इतनी महंगी हो गई देशी दारू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
Embed widget