एक्सप्लोरर

उत्तराखंड पुलिस की ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की खुली पोल, बरेली पुलिस ने दावे को झुठलाया

Uttarakhand News: ऊधमसिंह नगर पुलिस द्वारा बरेली में की गई छापेमारी के बाद उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच इस ऑपरेशन को लेकर विवाद दिखाई दे रहा है. पुलिस ने 25 संदिग्धों को हिरासत में लिया.

Uttarakhand News: ऊधमसिंह नगर पुलिस द्वारा बरेली में की गई छापेमारी के बाद उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच इस ऑपरेशन को लेकर विवाद दिखाई दे रहा है. बरेली पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन में जैसा बताया जा रहा है वैसा कुछ नहीं हुआ है. रविवार देर शाम ऊधमसिंह नगर पुलिस ने ड्रग्स तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए बरेली के फतेहगंज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर दबिश दी. इस दौरान उत्तराखंड पुलिस ने 25 संदिग्धों को हिरासत में लेने का दावा किया, लेकिन बरेली पुलिस ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति उत्तराखंड पुलिस अपने साथ नहीं ले गई है. इस घटना के बाद दोनों राज्यों की पुलिस के बीच मतभेद साफ नजर आ रहे हैं.

ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के अनुसार, जिले में ड्रग्स तस्करी पर नकेल कसने के लिए पुलिस लंबे समय से प्रयासरत थी. हर बार गिरफ्तार किए गए तस्करों से पूछताछ करने पर बरेली के ड्रग माफियाओं और पेडलर्स का नाम सामने आ रहा था. इसी को ध्यान में रखते हुए रविवार देर शाम करीब 300 पुलिसकर्मियों के साथ बरेली के फतेहगंज इलाके में छापेमारी की गई.

मामले में एएसपी बरेली ने क्या बोला?
छापेमारी के दौरान भारी पुलिस बल को देखकर इलाके में हड़कंप मच गया. कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की गई. पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई के दौरान 25 ऐसे लोगों को पकड़ा गया जो या तो मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त थे या फिर उनका इससे कोई संबंध था. एसएसपी मिश्रा ने यह भी कहा कि तस्करों के साथ-साथ उनके सहयोगियों और संरक्षणदाताओं को पकड़ने के लिए आगे भी इसी तरह के अभियान जारी रहेंगे.

इस छापेमारी के बाद बरेली पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने स्पष्ट किया कि इस ऑपरेशन की कोई पूर्व सूचना उन्हें नहीं दी गई थी. हालांकि, स्थानीय पुलिस चौकी को उत्तराखंड पुलिस के आने के बाद इसकी जानकारी मिली और उन्होंने उनकी सहायता भी की.

उत्तराखंड पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया 
बरेली पुलिस के अनुसार, उत्तराखंड पुलिस ने जिन 15 लोगों को हिरासत में लिया, उनमें से 14 के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं पाया गया. केवल एक व्यक्ति पर मारपीट का मामूली मुकदमा था. इसके अलावा, उत्तराखंड पुलिस कोई भी व्यक्ति अपने साथ नहीं ले गई, जैसा कि ऊधमसिंह नगर पुलिस दावा कर रही है.

इस पूरे मामले में दोनों राज्यों की पुलिस के दावों में भारी अंतर देखने को मिल रहा है. ऊधमसिंह नगर पुलिस जहां इस छापेमारी को बड़ी सफलता बता रही है, वहीं बरेली पुलिस इस पूरी कार्रवाई को लेकर असहज नजर आ रही है. बरेली पुलिस का कहना है कि अगर उत्तराखंड पुलिस को इतनी बड़ी कार्रवाई करनी थी, तो उन्हें पहले से सूचना देनी चाहिए थी ताकि दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर समन्वित तरीके से ऑपरेशन कर पाती.

मामले में गोपनीयता रखना अहम- उत्तराखंड पुलिस
वहीं, उत्तराखंड पुलिस का तर्क है कि ड्रग्स माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए उन्हें इतनी गोपनीयता रखनी पड़ी ताकि कोई सूचना लीक न हो जाए. लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने दोनों राज्यों की पुलिस के बीच समन्वय की कमी को उजागर कर दिया है. अब सवाल उठता है कि इस घटना के बाद दोनों राज्यों की पुलिस किस तरह से आगे बढ़ेगी. क्या उत्तराखंड पुलिस अकेले ही इस तरह की छापेमारी जारी रखेगी, या फिर उत्तर प्रदेश पुलिस से समन्वय स्थापित किया जाएगा?

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिये अहम निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget