एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के इन 4 शहरों में हवाई सेवा की शुरुआत, सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

Uttarakhand News: उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार से 4 नए शहरों में हवाई सेवा की शुरुआत की जा रही है. वही इसका किराया यूकाडा ने 4000 रखने का फैसला लिया है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए मंगलवार से चार नए शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू की जा रही है. देहरादून से नैनीताल, देहरादून से बागेश्वर, हल्द्वानी से बागेश्वर और जौलीग्रांट से मसूरी के लिए सात सीटर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे.

प्रदेश में उड़ान (UDAN) योजना के तहत लगातार हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है. नई सेवा से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि यात्रियों का सफर भी आसान और तेज हो जाएगा. खासकर नैनीताल और बागेश्वर के लिए हवाई मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी.

यूकाडा ने हवाई यात्रा का किराया किया तय
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने हवाई यात्रा के किराए भी तय कर दिए हैं. देहरादून से नैनीताल के लिए 4500 रुपये, देहरादून से बागेश्वर के लिए 4000 रुपये और हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए 3500 रुपये प्रति यात्री किराया रखा गया है. वहीं, जौलीग्रांट से मसूरी के किराये की घोषणा हवाई सेवा शुरू होने के बाद की जाएगी.

यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अपर सचिव सोनिका ने बताया कि नई हवाई सेवा शुरू होने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यात्री कुछ ही मिनटों में अपनी मंजिल तक पहुंच सकेंगे. खासकर नैनीताल और बागेश्वर जैसे पहाड़ी इलाकों तक आसान और तेज पहुंच उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को लंबी सड़क यात्रा से राहत मिलेगी.

राज्य के पर्यटन क्षेत्र में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद
नई हवाई सेवा से उत्तराखंड में पर्यटन और परिवहन सुविधाओं में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है. मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार हवाई सेवाओं को लगातार बढ़ाने पर जोर दे रही है, ताकि पर्यटन को अधिक प्रोत्साहन मिले और स्थानीय लोगों को भी बेहतर यात्रा सुविधाएं मिल सकें.

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, सीएम धामी ने अधिकारियों को दिये अहम निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget