एक्सप्लोरर

Uttarakhand: उधम सिंह नगर में 22 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, 3 राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश

Uttarakhand News: इस बदमाश पर यूपी, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं. आरोपी पर पुलिस की तरफ से 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था.

Udham Singh Nagar: उत्तराखंड (Uttarakhand) के उधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है. यहां की किच्छा थाने की पुलिस ने 22 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस बदमाश पर यूपी (UP), मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) और उत्तराखंड (Uttarakhand) में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं. आरोपी पर पुलिस की तरफ से 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था. आरोपी मुरादाबाद की सिविल कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है.

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने किच्छा कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी जसवंत सिंह उर्फ जस्सू पिछले 22 सालों से फरार चल रहा था. उसके खिलाफ साल 2001 में किच्छा कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज था. जिसके बाद से ही आरोपी जसवंत फरार चल रहा था. स्थानीय पुलिस के द्वारा लगातार उसकी गिरफ्तारी की कोशिश की गई लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. जिसके बाद आरोपी पुलिस ने उस पर 15 हजार का इनाम भी घोषित किया. 

पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

ये आरोपी पुलिस की पकड़ से पिछले 22 सालों से फरार चल रहा था. इस बीच किच्छा कोतवाली पुलिस को मुखबिर से आरोपी जसवंत की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसे मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. 

एसपी सिटी मनोज कत्याल इस बारे में और जानकारी देते हुए बताया कि जसवंत सिंह एक दुर्दांत अपराधी है और वो पिछले 22 सालों से फरार चल रहा था. इस अपराधी पर उत्तराखंड के अलावा यूपी और एमपी में आधे दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. ये एक मामले में माननीय कोर्ट के द्वारा इसे भगोड़ा भी घोषित किया गया था, जिसके बाद इस पकड़ने के लिए पुलिस की ओर से 15 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी. पुलिस अब इसके बारे में और जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है. 

ये भी पढ़ें-  Deoband: दारुल उलूम देवबंद का फरमान- 'जो भी दाढ़ी कटवाएगा, उसे निष्कासित कर दिया जाएगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget