एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2022: चारधाम यात्रा में अब तक 60 श्रद्धालुओं की मौत, यात्रा मार्ग पर हो रहा हेल्थ चेकअप

उत्तराखंड में 3 मई को शुरू हुई चारधाम यात्रा के बाद से अब तक 60 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है. यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी.

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की मौत का सिलसिला जारी है. मई के पहले सप्ताह में शुरू हुई यात्रा के बाद से अब तक 60 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. यह जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग की एक अधिकारी ने दी.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक डॉ.शैलजा भट ने कहा, '3 मई से शुरू हुई चारधामा यात्रा में अब तक 60 श्रद्धालुओं की मौत हुई है. यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य की जांच की जा रही है.' बता दें कि 3 मई को अक्षय तृतीया के दिन चार धामों में से गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुल गए थे, जबकि 6 मई को केदारनाथ की यात्रा शुरू हुई थी. वहीं, 2 दिन के बाद 8 मई को बद्रीनाथ के कपाट खोले गए थे.

भीड़ रोकने वाले इंतजाम भी हुए फेल

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीढ़ उनके लिए मुसीबत बनती जा रही है. राज्य प्रशासन ने भीड़ के प्रबंधन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य करने के अलावा ऐसे लोगों से यात्रा न करने की अपील की थी जो गंभीर रूप से बीमार हैं. चारधाम यात्रा में कुप्रबंधन की भी खबरें सामने आ रही हैं और तीर्थयात्रियों को मौत को उससे जोड़ कर देखा जा रहा है जिस पर पिछले दिनों राज्य सरकार ने कहा था कि श्रद्धालुओं की मौत बीमारी के कारण हो रही है. सत्तारूढ़ बीजेपी के एक प्रवक्ता ने यहां तक कहा था कि लोग बीमारी छुपा कर यात्रा में आ रहे हैं और इसलिए यात्रा में उनकी मौत हो रही है. 

Chardham Yatra 2022: केदारनाथ में सुबह से जारी बारिश ने बढ़ाई ठंड, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड के बीच फंसे हुए हैं हजारों तीर्थयात्री

उधर, प्रशासन ने पिछले दिनों ऐसे तीर्थयात्रियों को एयरलिफ्ट किया था जो बीमार थे या यात्रा के दौरान घायल हो गए हैं. यात्रा के मार्ग में बढ़ती भीड़ जहां मुसीबत बनी हुई है वहीं अब सोमवार सुबह से लगातार हो रही बारिश ने श्रद्धालुओं की मुश्किलों में इजाफा कर दिया है. केदारनाथ जा रहे हजारो श्रद्धालु रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड के बीच अलग-अलग स्थानों में फंसे हुए हैं.

ये भी पढ़ें -

Uttarakhand: केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत के नाम से बनेगा फोटोग्राफी प्वाइंट, पर्यटन मंत्री ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
'शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा', CM योगी आदित्यनाथ का हमला
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
देहरादूनः लोकभवन कूच मामले में FIR, हरीश रावत सहित 30 लोगों के नाम
रक्षामंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, 'विपक्ष से सवाल तो पूछ रहे हैं लेकिन...'
रक्षामंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, 'विपक्ष से सवाल तो पूछ रहे हैं लेकिन...'
आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट
आगरा: जानवरों की आवाज निकालकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 6 अरेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget