एक्सप्लोरर

Uttarakhand Corona Cases: उत्तराखंड में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, प्रशासन का टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामले के बीच प्रशासन का ध्यान वैक्सीनेशन और टेस्टिंग पर केंद्रित है. डॉक्टरों ने लोगों को पहले की ही तरह सतर्कता बरतने की सलाह दी है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में इन दिनों कोरोना (Corona) के मामलों ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है. पिछले 10 दिनों से कोरोना के मामलों में हुए इजाफे से टेंशन बढ़ गई है. राज्य में कोरोना के एक्टिव मामले 1180 के पार पहुंच गए हैं. स्वास्थ्य विभाग (Health Department) और सरकार का फोकस अधिक से अधिक वैक्सीनेशन और टेस्टिंग बढ़ाने पर है. उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना के 282 नए केस आए हैं. जो पिछले कई महीनों में सबसे ज्यादा मामलों में से हैं. अभी तक कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला देहरादून है. हालांकि मैदान से लेकर पहाड़ तक कोरोना के मामले हर जिले में दर्ज हो रहे हैं.

धीरे-धीरे बढ़ रही कोरोना की रफ्तार

  • 17 जुलाई को उत्तराखंड में 62 कोरोना के मामले आए
  • 18 जुलाई को उत्तराखंड में 117 कोरोना के मामले आए
  • 19 जुलाई को उत्तराखंड में 148 कोरोना के मामले आए
  • 20 जुलाई को उत्तराखंड में 189 कोरोना के मामले आए, दो मौतें
  • 21 जुलाई को उत्तराखंड में 183 कोरोना के मामले आए
  • 22 जुलाई को उत्तराखंड में 201 कोरोना के मामले आए
  • 23 जुलाई को उत्तराखंड में 260 कोरोना के मामले आए
  • 24 जुलाई को उत्तराखंड में 142 कोरोना के मामले आए
  • 25 जुलाई को उत्तराखंड में 182 कोरोना के मामले आए, एक मौत
  • 26 जुलाई को उत्तराखंड में 282 कोरोना के मामले आए

प्रदेश में ये स्थिति तब है जब टेस्टिंग बहुत कम हो रही है, ये भी माना जा रहा है कि टेस्टिंग बढ़ी तो मामले और बढ़ सकते हैं. डॉक्टरों ने भी इस बात की चिंता जताई है और सभी को एक बार फिर पहले की तरह सतर्कता बरतने को कहा है.

कैसे करें कोरोना से बचाव, डॉक्टरों की सलाह

  • पहले जैसा सतर्क होने की जरूरत
  • भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाकर जाएं
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
  • हाथों को सैनिटाइज करते रहें
  • वैक्सीन की बूस्टर डोज लगा लें

Maharajganj News: महराजगंज में दारोगा जी ने मांगी थी छुट्टी, सीओ साहब ने दे दिया रिटायरमेंट!

कोरोना की बढ़ती रफ्तार बताती है कि राज्य में अभी कोरोना महामारी का ख़तरा बना हुआ है. स्वास्थ्य महानिदेशक शैलजा भट्ट का कहना है कि एक हफ्ते से राज्य में कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है. हालांकि कोई मरीज ज्यादा गंभीर नहीं है. पहले जैसी स्थिति अभी मरीजों में नहीं देखी गई है. शैलजा भट्ट ने यह जरूर कहा कि कोरोना फैलने की संभावनाएं ज्यादा हैं. हालांकि जिन लोगों को कोरोना का टीका लगा है, उनमें वायरस घातक नहीं है. 

ये भी पढ़ें: Agra News: आगरा में स्वास्थ्य व्यवस्था ने तोड़ा दम, मोबाइल की रोशनी में तीमारदार ढूंढ़ रहा मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
'...तो मेरा इंतजार कर लेते', चंपत राय के साथ धोखा हुआ? SIT को दिए बयान से मिले संकेत
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा
राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?
'मित्र आप ऐसा मत किया करिए...', अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget