एक्सप्लोरर

हरिद्वार: UCC के तहत लिव-इन में रहने वाले 40 जोड़ों ने किया आवेदन, 12 को साथ रहने की इजाजत

Dehradun News: उत्तराखंड में UCC लागू होने के बाद जिले में विवाह और लिव-इन रिलेशनशिप दोनों के पंजीकरण तेजी से हो रहे हैं. वहीं 22 आवेदन अभिलेखों के अभाव में निरस्त कर दिए गए.

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के बाद हरिद्वार जिले में विवाह और लिव-इन रिलेशनशिप दोनों के पंजीकरण तेजी से हो रहे हैं. यूसीसी पोर्टल पर लिव-इन में रहने के लिए अब तक 40 जोड़ों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिनमें से 12 जोड़ों का पंजीकरण कर उन्हें साथ रहने की अनुमति दे दी गई है. वहीं, 22 आवेदन अभिलेखों के अभाव में निरस्त कर दिए गए हैं, जबकि बाकी पर प्रक्रिया जारी है.

जिला पंचायत राज अधिकारी एवं यूसीसी पोर्टल में विवाह पंजीकरण के नोडल अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि लिव-इन संबंध के लिए अनुमति देने से पहले दोनों पक्षों के दस्तावेज, सहमति पत्र और पहचान पत्रों की जांच की जाती है. जिन आवेदनों में आवश्यक दस्तावेजों की कमी पाई गई, उन्हें अस्वीकार कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि पारदर्शिता और कानूनी वैधता बनाए रखने के लिए सभी पंजीकरण नियमों के अनुसार ही स्वीकृत किए जा रहे हैं.

हरिद्वार में पंजीकरण में हुई उल्लेखनीय वृद्धि

वहीं, समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद हरिद्वार जिले में विवाह पंजीकरण में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. अब तक कुल 90,047 विवाह पंजीकरण किए जा चुके हैं. इनमें 27,631 पंजीकरण नगर निकायों से और 62,416 ग्रामीण क्षेत्रों से किए गए हैं, जिले में ब्लॉक बहादराबाद की ग्राम पंचायत गाजीवाली ने इस अभियान में नया रिकॉर्ड बनाया है.

गाजीवाली पंचायत 26 मार्च 2010 के बाद विवाह करने वाले सभी 201 व्यक्तियों का सौ प्रतिशत पंजीकरण कराने वाली जिले की पहली ग्राम पंचायत बन गई है. जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह ने ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनुज कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी.

कम से कम पांच ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

डीएम ने सभी विकास खंडों को निर्देश दिए हैं कि 9 नवंबर तक प्रत्येक ब्लॉक की कम से कम पांच ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए. इसके साथ ही 31 दिसंबर से पहले जिले के सभी पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

कहां कितने हुए पंजीकरण?

हरिद्वार जिले में सबसे अधिक विवाह पंजीकरण रुड़की (8315), हरिद्वार (7559), मंगलौर (1803) और लक्सर (1442) में दर्ज किए गए हैं. प्रशासन अब प्रत्येक नगर निकाय और ग्राम पंचायत में रोस्टर बनाकर पंजीकरण कैंप लगाने की तैयारी में जुटा है, ताकि यूसीसी के तहत सभी पात्र जोड़ों को समय पर वैधता मिल सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: टोल कर्मचारियों पर तलवार और बेल्ट से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
देहरादून: टोल कर्मचारियों पर तलवार और बेल्ट से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार
Azamgarh News: LPG सप्लाई की गड़बड़ी पर प्रशासन का एक्शन, एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आजमगढ़: LPG सप्लाई की गड़बड़ी पर प्रशासन का एक्शन, एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वॉट्सएप पर बुकिंग कर घर में होता था गलत काम, मेघालय की युवतियों का रेस्क्यू, 3 आरोपी गिरफ्तार
वॉट्सएप पर बुकिंग कर घर में होता था गलत काम, मेघालय की युवतियों का रेस्क्यू, 3 आरोपी गिरफ्तार
Haridwar News: डीएम ने छापेमारी कर 14 क्रेशरों को किया सीज, बोले- नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार: डीएम ने छापेमारी कर 14 क्रेशरों को किया सीज, बोले- नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
गंगा में नाव पर इफ्तार के बाद गिरफ्तारी पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'वहां पर लोग...'
गंगा में नाव पर इफ्तार के बाद गिरफ्तारी पर AIMIM नेता वारिस पठान की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
देश में तेल-गैस भंडार की क्या स्थिति? LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने साफ किया
LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव का बयान, जानिए क्या कहा
राशन में गड़बड़ी कर रहा है डीलर? ऐसे करें शिकायत तुरंत होगी कार्रवाई
राशन में गड़बड़ी कर रहा है डीलर? ऐसे करें शिकायत तुरंत होगी कार्रवाई
KGB, Mossad और CIA से भी ज्यादा रहस्यमयी! ये खास एजेंसी कैसे करती है काम और किन पदों पर मिलती है नौकरी
KGB, Mossad और CIA से भी ज्यादा रहस्यमयी! ये खास एजेंसी कैसे करती है काम और किन पदों पर मिलती है नौकरी
Embed widget