एक्सप्लोरर

Uttarakhand: स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित हुईं उत्तराखंड की ये 12 महिलाएं, देखें पूरी लिस्ट

Uttarakhand News: वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वाली 12 महिलाओं को सम्मानित किया गया. राज्यपाल ने महिलाओं को पुरस्कार दिए.

Tilu Rauteli Award: उत्तराखंड (Uttarakhand) की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर देहरादून (Dehradun) में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय और उत्कृष्ट काम करने वाली 12 महिलाओं को सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड गुरमीत सिंह (Gurmeet Singh) ने सभी 12 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया. इस दौरान विभागीय मंत्री रेखा आर्य (Rekha Arya) भी मौजूद थीं.

राज्यपाल ने किया महिलाओं को सम्मानित
इस कार्यक्रम में राज्यपाल ने 35 आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जिन्होंने गांव-गांव जाकर बेहतर काम किए हैं. दरअसल तीलू रौतेली की जयंती के मौके पर हर साल 8 अगस्त को इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न क्षेत्र में सराहनीय काम करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया जाता है. इनमें साहसिक, सामाजिक, खेल, शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में सराहनीय कार्यों के लिए महिलाओं को सम्मानित किया जाता है. इस दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी को बधाई दी और कहा कि उत्तराखंड देव भूमि है और यहां महिलाएं अपने अदम्य साहस का परिचय हर वक्त देती रहती हैं. 

इन महिलाओं को मिला पुरस्कार
जिन महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया है उनमें अल्मोड़ा से शशि जोशी को साहित्य के क्षेत्र में, बागेश्वर से दीप आर्य को खेल, चमोली से मीना तिवारी को सामाजिक कार्य, चंपावत से मंजूबाला को शिक्षा और समाज, देहरादून से नलिनी गोसाई को पत्रकारिता, हरिद्वार से प्रज्ञा प्रजापति को खेल, नैनीताल से विद्या महतोलिया को शिक्षा और स्वच्छता. पौड़ी से सावित्री देवी को अदम्य साहस, पिथौरागढ़ से दुर्गा खड़ायत को महिला एवं सहायता समूह क्षेत्र, रुद्रप्रयाग से गीता रावत को आजीविका संवर्धन, उत्तरकाशी से लता नौटियाल को सामाजिक क्षेत्र और उधम सिंह नगर से प्रेमा विश्वास को खेल के क्षेत्र के लिए सम्मानिक किया गया. 

रेखा आर्या ने दी महिलाओं को बधाई

इस मौके पर मौजूद महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने भी सम्मानित सभी महिलाओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय काम करने वाली महिलाओं को हर साल तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है लेकिन इस बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया है, जिन्होंने बेहतर काम किया था. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में तीलू रौतेली पुरस्कार की धनराशि बढ़ाई जाएगी. 
GRP Constable Murder Case: BSP के पूर्व सांसद उमाकांत यादव को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया 5 लाख रुपये का जुर्माना

वहीं दूसरी तरफ सम्मानित सभी महिलाओं ने विभागीय मंत्री और राज्यपाल का धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान से उन्हें हौसला अफजाई मिलती है. आगे और बेहतर काम करने का मौका मिलता है. 

ये भी पढ़ें- 

 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट
अखिलेश यादव के PDA में पी से पंडित पर भड़कीं मायावती, सपा को बताया गिरगिट

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget