एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: आम आदमी पार्टी ने बीजेपी की पहली सूची पर उठाए सवाल, उम्मीदवारों पर लगाए ये आरोप

Uttarakhand Election 2022 : आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड के सहप्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली बीजेपी दागी, भ्रष्ट और बलात्कारी नेताओ को दुबारा देती है.

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश सह प्रभारी प्रवीण कुमार ने बीजेपी (BJP)की ओर से घोषित उम्मीदवारों की पहली सूची को पर आपत्ति जताई है. उन्होंने इसे प्रदेश की जनता के साथ क्रूर मजाक बताया है. उन्होंने शिवालिक नगर में स्थित पार्टी के कार्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कहा कि बीजेपी एक तरफ महिला सशक्तिकरण की बात करती है और दूसरी ओर वह दागी, भ्रष्ट और बलात्कारी नेताओ को दुबारा टिकट देकर प्रदेश की भोली भाली जनता के साथ भद्दा मजाक करती है. 

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर क्या क्या आरोप लगाए

प्रेस वार्ता में प्रवीण कुमार ने कहा, ''एक तरफ भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण की बात करती है, दूसरी ओर वह दागी, भ्रष्ट और बलात्कारी नेताओ को दुबारा टिकट देकर प्रदेश की भोली भाली जनता के साथ भद्दा मजाक करती है. जनता बीजेपी की नीयत और नियति को पहचान चुकी है. अब वह इनके जुमलों में आने वाली नही है.''  आप के सहप्रभारी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा देते हैं पर इनकी सरकार के कार्यकाल में इनके नेता महिलाओं और बेटियों का शोषण करते हैं. 

Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस में शामिल होने के बाद हरक सिंह रावत ने दी प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

आप नेता ने कहा कि बीजेपी की पहली लिस्ट में सभी दागियों को टिकट देकर बीजेपी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह प्रजातंत्र में विश्वास नहीं करती है. इस मामले में कोर्ट ने भी संज्ञान लिया है और उसकी जांच बैठा दी है. फिर भी पार्टी ने उन्हें दुबारा टिकट दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के अधिकांश विधायकों पर उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे. स्वयं उनके कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता मौजूदा विधायकों को टिकट देने का विरोध कर रही थी. इसके बावजूद इसके पार्टी ने सभी विरोधों को दरकिनार कर दागियों को टिकट देने का काम किया है. आप नेता ने कहा कि परिवारवाद का आरोप लगाने वाली पार्टी ने सबसे ज्यादा टिकट दिए हैं.

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने क्या कहा

आम आदमी पार्टी से ज्वालापुर ओर रानीपुर विधानसभा के प्रत्याशी ममता सिंह और प्रशांत राय ने कहा बीजेपी ने अपने कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर मौजूदा विधायकों की पत्नी को टिकट दिए हैं. इस बार की सीधी लड़ाई राजा बनाम प्रजा की होने जा रही है. इस बार प्रजा जीतेगी और राजा हारेगा. उत्तराखंड की जनता ने वर्तमान धामी सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है. जिस सरकार का मुख्यमंत्री खनन में लिप्त हो और जिसका प्रदेश अध्यक्ष कई भ्रष्टाचार में शामिल हो ऐसी पार्टी को जनता माफ करने वाली नहीं है. 

Corona Update: IIT कानपुर के प्रोफेसर का बड़ा दावा- इस दिन देश में पीक पर पहुंच जाएगी कोरोना की तीसरी लहर

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget