एक्सप्लोरर

नवरात्रि और रमजान से पहले योगी सरकार का बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों पर एक बार में 5 लोगों की ही एंट्री

उत्तरप्रदेश सरकार ने धार्मिक स्थलों पर एक बार में पांच से ज्यादा लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है. नवरात्रि और रमजान से पहले योगी सरकार के इस फैसले को काफी महत्वपूर्ण मान जा रहा है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने यह फैसला किया है.   

लखनऊ: उत्तरप्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इस बीच, राज्य सरकार ने धार्मिक स्थलों पर लोगों को सीमित संख्या में प्रवेश देने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसी भी धार्मिक स्थल पर एक बार में पांच से ज्यादा लोगों के एंट्री करने पर रोक लगाई है. सरकार ने धार्मिक स्थल एक बार में पांच ही लोगों को एंट्री सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है.

आपको बता दें कि 13 अप्रैल से नवरात्रि शुरू हो रहे हैं और रमजान के भी 13 अप्रैल से शुरुआत होने की उम्मीद है. इन त्योहारों पर मंदिरों और मस्जिदों में काफी भीड़ रहती है. सरकार के फैसले के बाद पांच लोगों को ही एक साथ प्रवेश मिल पाएगा. ऐसे में मंदिरों और मस्जिदों में ज्यादा भीड़ इकट्ठी नहीं हो पाएगी. रमजान के शुरुआती दिनों में रोजा खोलने के बाद तरावीह पढ़ने के लिए काफी लोग आते हैं लेकिन सरकार के फैसले के बाद पांच लोगों को ही एक साथ प्रवेश मिल सकेगा और मस्जिदें खाली रहेंगी.

राज्य में नए मामलों में हो रही तेजी से बढ़ोतरी
गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. शनिवार को यूपी में कोरोना संक्रमण के 12,787 नये केस सामने आए और 48 लोगों की जान गई. बढ़ते मामलों को देखते हुए शनिवार को ही राज्य के गोरखपुर, बांदा और गोरखपुर में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की गई. इसके साथ ही वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश पर रोक लगाई गई जबकि मथुरा में कृष्ण जन्मस्थली पर नियमों को सख्त बनाया गया. 

बाहर से आने वालों की टेस्टिंग पर जोर
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक बैठक में कहा कि महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश, केरल, कर्नाटक समेत कई प्रान्तों में कोरोना संक्रमण की स्थिति ज्यादा है. वहां से आने वालों लोगों की रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट पर कोविड टेस्टिंग अवश्य कराई जाए. इसके अतिरिक्त हर ग्राम पंचायत, वार्डों, नगर निकायों में निगरानी समितियां गठित कर उसे क्रियाशील किया जाए और वे इन्टीग्रेटेड कमांड एंड कन्ट्रोल सिस्टम से जुड़े होने चाहिए. कोविड से बचाव के लिए सतर्कता और सावधानी बेहद जरूरी है.   

यह भी पढ़ें

कोरोना संकट पर बोले केजरीवाल- हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते, मजबूरी में कुछ पाबंदियों के आदेश दिए

 Shopian Encounter: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 3 आतंकवादी, 14 साल का नाबालिग भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget