एक्सप्लोरर

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर योगी सरकार उठाने जा रही है बड़ा कदम, आपके दो से ज्यादा बच्चे हैं तो....नहीं मिलेगा ये लाभ

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर योगी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। जिसके तहत कहा जा रहा है कि दो से ज्यादा बच्चे होने वालों को सरकार की किसी भी कल्याणकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। न ही वो व्यक्ति पंचायत चुनाव लड़ सकेगा।

लखनऊ, एबीपी गंगा। जनसंख्या पर नियंत्रण को लेकर योगी सरकार Two children Policy के लिए काफी गंभीर दिख रही है। जल्द ही इसे लेकर राज्य सरकार कोई बड़ा कदम उठा सकती है। इस दिशा में योगी सरकार गंभीरता से काम कर रही है। माना जा रहा है कि इस नए जनसंख्या नियंत्रण नीति के तहत, उत्तर प्रदेश में जिनके दो से ज्यादा बच्चे होंगे, वो राज्य सरकार की किसी भी कल्याण योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे और न ही पंचायत चुनाव लड़ सकेंगे।

जल्द यूपी में लागू होगी नई जनसंख्या नियंत्रण नीति

बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि नई जनसंख्या नीति पर सरकार लगभग काम कर चुकी है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग राज्यों की जनसंख्या नीति को पढ़ा गया है और इसमें से सबसे अच्छी नीति को यूपी में लागू किया जाएगा, जो भारत का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य है। सिंह ने बताया कि विशेषज्ञों का एक समूह नई नीति के डाफ्ट की समीक्षा कर रहा है। बता दें कि आखिरी बार यूपी की जनसंख्या नीति की समीक्षा साल 2000 में हुई थी।

उत्तर भारत के राज्य में अब भी बढ़ती आबादी की समस्या 

इसपर परिवार कल्याण महानिदेशक डॉक्टर बद्री विशाल ने कहा कि भारत के दक्षिण राज्य अपनी जनसंख्या को नियंत्रण करने में कामयाब रहे हैं, जबकि उत्तर भारत के राज्य अब भी बढ़ती आबादी की समस्या से जूझ रहे हैं। बता दें कि डॉक्टर बद्री विशाल विशेषज्ञों के समूह का हिस्सा है। जिन्होंने बताया कि राजस्थान और मध्यप्रदेश जैसे कई राज्य हैं, जो कि जनसंख्या के मुकाबले उत्तर प्रदेश से छोटे हैं, उन्होंने भी ज्यादा बच्चे होने पर योजनाओं के लाभ को बंद करने का काम किया है। इन दोनों ही राज्यों में जिनके भी दो से ज्यादा बच्चे हैं, वो पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। हम इस नियम को अपनाने का प्रस्ताव रख रहे हैं।

दो से अधिक बच्चे हुए तो नहीं,....

सूत्रों के मुताबिक, नई नीति के तहत विचार किया जा रहा है कि जिनके दो से अधिक बच्चे होंगे, उन्हें किसी भी तरह की सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं होगा। इसपर एक अधिकारी का कहना है कि हालांकि यह एक कठिन निर्णय होगा। कुछ राज्य हैं, जो उन सरकारी कर्मचारियों को स्कूल शुल्क भत्ता नहीं देते हैं, जिनके दो से अधिक बच्चे हैं।

यूपी की कुल आबादी 20 करोड़

गौरतलब है कि साल 2011 की जनगणना के अनुसार, यूपी भारत का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला प्रदेश है। जिसकी कुल आबादी 20 करोड़ है, जो भारत की कुल आबादी का 16 फीसदी है।

यह भी पढ़ें:

Coronavirus नहीं थम रहा है कोरोना का कहर, दिल्ली में सभी सरकारी प्राइमरी स्कूल 31 मार्च तक बंद दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई शहरों में झमाझम बारिश, फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget