एक्सप्लोरर

एमएसपी पर पहली बार रबी मक्का की खरीद शुरू, किसानों को मिलेगा 2225 रुपये प्रति कुंतल का भाव

Up News: सरकार ने पहली बार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर रबी मक्का की फसल की खरीद शुरू कर दी है. किसानों को 2225 रुपये कुंतल का भाव मिलेगा.सरकार ने किसानों के हितों में हर संभव मदद का वादा किया है.

Up News: योगी सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए पहली बार रबी सीजन की मक्का फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने का फैसला लिया है. यह खरीद 15 जून से शुरू हो चुकी है और 31 जुलाई 2025 तक चलेगी. सरकार किसानों से 2225 रुपये प्रति कुंतल की दर से मक्का खरीदेगी. यह कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस वादे को साकार करता है जिसमें उन्होंने अन्नदाताओं की आय बढ़ाने और उन्हें उपज का उचित मूल्य दिलाने की बात कही थी.

खरीद की यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में की जा रही है, जिनमें बदायूं, बुलंदशहर, अलीगढ़, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, हाथरस, मैनपुरी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, औरैया, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद, बहराइच, बलिया, गोंडा, संभल, रामपुर, अयोध्या और मीरजापुर शामिल हैं. मक्का की खरीद प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित क्रय केंद्रों पर की जाएगी.

किसानों को कराना होगा पंजीकरण 
सरकार ने स्पष्ट किया है कि मक्का की बिक्री के लिए किसानों को पहले fcs.up.gov.in पोर्टल या ‘UP KISAN MITRA’ मोबाइल ऐप के माध्यम से पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा. बिना पंजीकरण कोई खरीद नहीं की जाएगी. पंजीकरण के लिए किसान को वही मोबाइल नंबर इस्तेमाल करना होगा जो वह फोन में प्रयोग कर रहा है ताकि ओटीपी सत्यापन किया जा सके.

भुगतान की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल बनाते हुए किसानों को पीएफएमएस (Public Financial Management System) के माध्यम से सीधे उनके आधार-लिंक्ड बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा. इसके लिए जरूरी है कि किसान का बैंक खाता एनपीसीआई (National Payments Corporation of India) के पोर्टल पर मैप और सक्रिय हो.

किसानों के लिए सरकार ने जारी किया टोल फ्री नंबर
किसानों की सुविधा के लिए नॉमिनी की भी व्यवस्था की गई है. किसी भी समस्या या सहायता के लिए किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 पर संपर्क कर सकते हैं या अपने जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से भी मिल सकते हैं.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मक्का की खेती धीरे-धीरे रकबा बढ़ा रही है, खासतौर पर बुंदेलखंड और मध्य यूपी के इलाकों में. किसानों के लिए यह एक अच्छी आमदनी वाली फसल मानी जाती है, लेकिन बाजार में उचित मूल्य न मिलने के कारण अक्सर नुकसान उठाना पड़ता था. अब योगी सरकार के इस कदम से मक्का उत्पादक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही औरैया दौरे में किसानों को भरोसा दिला चुके थे कि सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी. अब सरकार ने इस वादे को जमीन पर उतार दिया है.

Input By : बलराम पांडेय
मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahoba News: ट्रिपल मर्डर में हत्यारे को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दी फांसी की सजा, सिलबट्टे से कुचलकर की थी हत्या
महोबा ट्रिपल मर्डर में हत्यारे को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दी फांसी की सजा, सिलबट्टे से कुचलकर की थी हत्या
Mathura News: गीता प्रवचन के नाम पर महिलाओं का रेप करता था 'आध्यात्मिक गुरु' अभिषेक, आरोपी गिरफ्तार
मथुरा: गीता प्रवचन के नाम पर महिलाओं का रेप करता था 'आध्यात्मिक गुरु' अभिषेक, आरोपी गिरफ्तार
Gorakhpur News: जनता दर्शन में CM योगी सख्त, जमीन विवाद में लापरवाही पर सस्पेंड होंगे अधिकारी, दिए ये निर्देश
जनता दर्शन में CM योगी सख्त, जमीन विवाद में लापरवाही पर सस्पेंड होंगे अधिकारी, दिए ये निर्देश
UPITS 2026: यूपी में जुटेंगे 85 देशों के खरीदार, होंगे 3200 करोड़ के MoU, अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख
यूपी में जुटेंगे 85 देशों के खरीदार, होंगे 3200 करोड़ के MoU, अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलेश बिंद ढेर, 50 हजार का था इनाम
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
फोल्डेबल आईफोन को हीट से बचाने के लिए स्पेशल प्लान, कूलिंग के लिए मिलेगा यह खास सिस्टम
Explained: 15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बनता जा रहा बिहार?
15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बन रहा बिहार?
Embed widget