एक्सप्लोरर

Uttar Pradesh: पर्यटकों की पहली पसंद बना बनारस, दशास्वमेध घाट कर रहा आकर्षित

Varanasi Tourist News: बनारस पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है. दूरदराज से आने वाले पर्यटकों को गोदौलिया दशास्वमेध घाट मार्ग आकर्षित कर रहा है. लोगों ने कहा कि यह नजारा लंदन जैसा है.

Varanasi News: बीते कुछ सालों से बनारस (Banaras) की बदलती तस्वीर स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूरदराज से आने वाले पर्यटकों (Tourist) को भी काफी प्रभावित कर रही है. ऐसे में हमेशा गुलजार रहने वाले बनारस के गोदौलिया दशास्वमेध घाट मार्ग की शानदार रौशनी और चकाचौंध देखकर लोगों को लंदन स्ट्रीट जैसा नजारा याद आ रहा है. वाराणसी में सावन महीने के बाद से ही दिनों दिन पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है, खासतौर पर इस मार्ग पर देर शाम के बाद ही लोगों की इतनी भीड़ बढ़ जाती है कि पैर रखने तक के लिए यहां जगह बाकी न रहती.

बनारस आना शानदार अनुभव रहा- पर्यटक
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने आए पुणे के रविंद्र सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि बनारस के बारे में बहुत कुछ सुना था और निश्चित ही छोटे से क्षेत्र में बसे इस खूबसूरत शहर के अनुभव को सिर्फ शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. गोदौलिया-दशास्वमेध घाट मार्ग की जगमग रोशनी, चंद दूरी पर गंगा आरती, इसके अलावा यहां से ही पैदल मार्ग होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने का अवसर मिला.

उन्होंने कहा कि हम 15 साल पहले भी अपने परिवार के साथ बनारस आए थे, लेकिन आज के दौर में शहर बहुत बदल गया है. खासतौर पर इस मार्ग का सौंदर्यकरण और एयरपोर्ट-रेलवे मार्ग से वाराणसी पहुंचना काफी आसान हो गया है. निश्चित ही आने वाले समय में एक बार फिर बनारस आने की इच्छा है.

श्रद्धालुओं के लिए सिरदर्द बना अतिक्रमण
वहीं यहां के स्थानीय निवासियों का भी कहना है कि गोदौलिया-दशास्वमेध घाट मार्ग पर पहले अतिक्रमण और गलत तरीके से वाहन खड़ा करने की वजह से दूरदराज से आने वाले पर्यटकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब यहां की सड़कें काफी चौड़ी हैं. इसके अलावा देर शाम के बाद यहां के लंदन स्ट्रीट लाइट जैसे नजरे भी पर्यटकों और स्थानीय लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: UP News: काशी में नवरात्र की तैयारियां शुरू, आर्थिक तंगी से जूझ रहे मूर्तिकारों ने लगाई मुनाफे की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget