एक्सप्लोरर

Ayodhya News: श्रीराम ट्रस्ट को सौंपा जाएगा आयोध्या का रामकथा संग्रहालय, आज एमओयू होगा साइन

Ram Katha Sangrahalay: रामकथा संग्रहालय श्रीराम ट्रस्ट को सौंपे जाने को लेकर यूपी सरकार की मुहर पहले ही लग चुकी है. इसके लिए आज एमओयू साइन किया जाएगा. संग्रहालय में रामकथा का विवरण मिलेगा.

Ayodhya Ram Katha Sangrahalay: अयोध्या के सरयू तट पर स्थिति अंतरराष्‍ट्रीय रामकथा संग्रहालय श्रीराम ट्रस्ट के अधीन काम करेगा. उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग और श्रीराम ट्रस्ट के बीच समझौता ज्ञापन में हस्ताक्षर के बाद संग्रहालय ट्रस्ट को सौंप दिया जाएगा. रामकथा संग्रहालय को श्रीराम ट्रस्ट को सौंपे जाने के लेकर यूपी सरकार की मुहर पहले ही लग चुकी है. आज यानी सोमवार को औपचारिक समझौते के बाद इसकी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.

श्रीराम ट्रस्ट को सौंपने पर आज फैसला
अयोध्या के सरयू तट पर स्थिति अंतरराष्‍ट्रीय रामकथा संग्रहालय श्रीराम ट्रस्ट के अधीन काम करेगा. इस पर आज फैसला हो जाएगा. यूपी सरकार श्री रामकथा संग्रहालय एवं आर्ट गैलरी को श्रीराम ट्रस्ट को सौंपने की प्रक्रिया पूरी करेगी. इसके लिए समझौता पत्र पर साइन होगा. ये प्रक्रिया राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र और राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की मौजूदगी में होगी. समझौता प्रक्रिया के बाद ये संग्रहालय श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को लीज पर मिल जाएगा.

संग्रहालय में दिखेंगी खुदाई के दौरान की मूर्तियां
अंतरराष्‍ट्रीय रामकथा संग्रहालय में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से न सिर्फ खुदाई के दौरान मिली मूर्तियों व अवशेषों को दर्शाया जाएगा बल्कि इस आंदोलन की कानूनी, राजनीतिक और धार्मिक यात्रा का विवरण प्रस्तुत करने वाला एक विशेष प्रकोष्ठ भी बनाया जाएगा. नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि संग्रहालय के एक प्रकोष्ठ में राम वन गमन व विभिन्न भाषाओं की राम कथाओं का विवरण होगा और एक अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ में राम के अंतरराष्ट्रीय महत्व से जुड़ी गाथाओं को दर्शाया जाएगा.

उन्होंने बताया कि पहले इरादा था कि मंदिर परिसर में ही एक संग्रहालय बनाया जाए लेकिन इससे बाद में समस्या हो सकती थी. उन्होंने कहा कि ट्रस्ट ने देखा कि एक बहुत अच्छा संग्रहालय राज्य सरकार के पास उपलब्ध है और वह उसे मिल जाए तो दोनों की अपेक्षाओं की पूर्ति हो सकेगी.

नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि राज्य सरकार ने संग्रहालय दे दिया है. इसमें कार्य शुरू किया जा रहा है. पहले मंदिर ट्रस्ट की योजना में मंदिर परिसर में ही श्रीराम से जुड़ी और मंदिर परिसर की नींव की खुदाई में निकले दुर्लभ पुरावशेषों के संग्रह के लिए संग्रहालय का निर्माण प्रस्तावित था.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: '2024 में NDA को हराएगा PDA', अखिलेश यादव बोले- बीजेपी ने किया लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget