एक्सप्लोरर

राज्यसभा चुनाव: मायावती और बीजेपी के रिश्ते में अखिलेश का पेंच

बीजेपी और बीएसपी में कोई खिचड़ी पक रही है. इसीलिए तो मायावती की पार्टी भी राज्यसभा चुनाव में उतर गई. जबकि बीएसपी के पास बस 18 विधायक हैं. उनमें से भी दो तीन बीजेपी के संपर्क में हैं.

नई दिल्ली: आख़िरी समय में अखिलेश यादव ने मायावती और बीजेपी के रिश्ते में पेंच फंसा दिया. ऐसा लग रहा था कि राज्यसभा के लिए वोटिंग की नौबत नहीं आएगी. तस्वीर पूरी तरह साफ़ थी. बीजेपी से 8, समाजवादी पार्टी से 1 और बीएसपी से भी 1 नेता राज्यसभा पहुंच जायेंगे. वो भी बिना मतदान के. यूपी से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है. आज नामांकन का आख़िरी दिन था. सिर्फ़ 18 विधायकों वाली मायावती की पार्टी के लिए तो गुड न्यूज़ था. लेकिन आख़िरी समय में खेल ख़राब हो गया. प्रकाश बजाज ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन कर दिया. उन्हें समाजवादी पार्टी का समर्थन है.

यूपी में राज्यसभा का चुनाव दिलचस्प हो गया है. डर इस बात का है कि अखिलेश यादव कहीं मायावती का खेल न ख़राब कर दें. बीजेपी ने तो बीएसपी का काम आसान ही कर दिया था. पार्टी के आठों उम्मीदवार की जीत तय थी. राज्यसभा के एक सांसद के लिए 36 वोट चाहिए. बीजेपी के पास 306 तो अपने विधायक हैं. इस हिसाब से उसके पास 16 वोट बच गए थे. सहयोगी दल अपना दल के 9 विधायक हैं. इसे जोड़ कर बीजेपी के पास एडिशनल 25 वोट हुए. कांग्रेस और बीएसपी के भी कुछ बाग़ी नेताओं का वोट उसे मिल सकता था. फिर भी पार्टी ने नौवां उम्मीदवार नहीं दिया. ऐसे संकेत मिल रहे थे कि बीजेपी इस बार मायावती को गिफ़्ट देने के मूड में है.

बीजेपी और बीएसपी में कोई खिचड़ी पक रही है. इसीलिए तो मायावती की पार्टी भी राज्यसभा चुनाव में उतर गई. जबकि बीएसपी के पास बस 18 विधायक हैं. उनमें से भी दो तीन बीजेपी के संपर्क में हैं. लेकिन बहिन जी ने सबको चौंका दिया. बीएसपी से रामजी गौतम ने राज्यसभा के लिए पर्चा भर दिया. समाजवादी पार्टी से रामगोपाल यादव पहले ही नामांकन कर चुके थे.

एसपी के पास 48 विधायक हैं. रामगोपाल के जीतने के बाद 12 वोट बच जाते हैं. बीजेपी की रणनीति थी कि चुनाव न हो. ऐसे में बीजेपी के 8, समाजवादी पार्टी और बीएसपी के एक एक सांसद चुन लिए जायेंगे. लेकिन अखिलेश यादव के मन में कुछ और ही था. खबर है कि ओम प्रकाश राजभर का समर्थन भी उनके साथ है. राजभर की पार्टी के 4 विधायक हैं. कांग्रेस के 7 विधायकों का वोट भी उन्हें मिल सकता है. राज्यसभा चुनाव में ट्विस्ट आ गया है. मायावती और अखिलेश यादव में से किसी एक की जीत मुमकिन है.

ये भी पढ़ें: हाथरस मामला: SC का फैसला, हाई कोर्ट करेगा जांच की मॉनिटरिंग, केस दिल्ली ट्रांसफर करने पर अभी विचार नहीं अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पिओ, रक्षा मंत्री एस्पर एनएसए अजित डोभाल से मिले, अभिवादन के तरीके ने खींचा ध्यान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget