एक्सप्लोरर

Pilibhit News: माला स्टेशन पर धरना दे रहे ग्रामीणों को मिला पूर्व मंत्री का साथ, सांसद वरुण गांधी ने भी लिखा पत्र

Mala Station: पीलीभीत में ग्रामीणों माला स्टेशन को हाल्ट बनाए जाने पर धरना दे रहे हैं. अब उनके धरने को पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा का भी साथ मिला है. वहीं सांसद वरुण गांधी ने भी इसके लिए पत्र लिखा है.

Protest for Mala Station: पीलीभीत में सैकड़ों वर्ष पुराने माला रेलवे स्टेशन को हाल्ट न बनाए जाने को लेकर ग्रामीणों की मांग अब राजनीतिक रुप ले रही है. धरना कर रहे ग्रामीणों को अब सपा पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा भी और उनके समर्थकों का साथ मिल गया है. पूर्व मंत्री धरना प्रदर्शन कर माला को स्टेशन बनाए जाने की मांग कर रहे हैं. स्टेशन न बनाए जाने पर पूर्व मंत्री ने सरकार पर निशाना साधा है. वहीं पिछले दिनों ग्रामीणों की मांग को लेकर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने भी रेल मंत्री को पत्र लिख कर स्टेशन बनाने की मांग की थी.

सांसद वरुण गांधी ने लिखा पत्र
दरअसल पीलीभीत जिले में बड़ी रेल लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है. जिसको लेकर पीलीभीत पूरनपुर रेलवे लाइन के बीच स्थित सैकडों वर्ष पुराने माला स्टेशन को रेलवे विभाग द्वारा हॉल्ट बनाए जा रहा है. इससे नाखुश स्थानीय ग्रामीणों ने माला रेलवे स्टेशन पर हो रहे कार्य का विरोध किया है. उन्होंने माला स्टेशन को पहले की तरह माला स्टेशन बनाने की मांग की है. वहीं ग्रामीणों की मांग पर सांसद वरुण गांधी ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्र भेज कर ग्रामीणों के हित की बात रखी है. यही नहीं रेलवे स्टेशन की मांग का समर्थन करने पहुंचे सपा के पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने भी एक दिवसीय सांकेतिक धरना में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार व राज्य सरकार पीलीभीत टाइगर रिजर्व के सबसे प्रसिद्ध स्टेशन माला को समाप्त कर रहे हैं. सरकार हॉल्ट बना रही इसको लेकर हम सभी ग्रामीणों के साथ आपकी आवाज को बुलंद बनाने का काम करेंगे."

खत्म होगा रोजगार और आर्थिक लाभ
पूर्व राज्यमंन्त्री हेमराज वर्मा ने कहा, "प्रदेश के 20 प्रतिशत जंगला का भाग रखता है. यहां आने वाले पर्यटक आर्थिक रूप से ग्रामीणों के लिए रोजगार का बडा अवसर बनाते हैं. इसे माला हाल्ट बनने से ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान भी झेलेना पड़ेगा. हम सरकार व रेलवे प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर आंदोलन करेंगे." वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि करीब सैकडों वर्ष पुराने माला स्टेशन को हाल्ट बनाने पर ग्रामीणों को मिलने वाला रोजगार और आर्थिक लाभ खत्म होगा. इसके अलावा आवागमन में युवाओं छात्रों सहित तमाम लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा. इसलिए माला को हाल्ट की जगह स्टेशन बनाए जाने की मांग पर ध्यान देना होगा.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: निषाद पार्टी अध्यक्ष ने अमित शाह के सामने रखी ये मांग, राजभर को भी दे डाली चुनौती

UP Election 2022: इनकम टैक्स रेड पर बोले अखिलेश यादव, 'हमारे फोन हो रहे हैं टैप, हर शाम रिकॉर्डिंग सुनते हैं मुख्यमंत्री'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
अलीगढ़: CMO ऑफिस में अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर भ्रष्टाचार, डेढ़ लाख रिश्वत का आरोप
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
खटीमा में Gen Alpha का आक्रोश! CM धामी ने प्रिंसिपल के खिलाफ लिया एक्शन
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
जितेंद्र त्यागी के आरोपों पर शिया वक्फ बोर्ड का पलटवार, कहा- 'आरोप निराधार और भ्रामक'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'
FCRA Bill पर सपा-कांग्रेस को केशव मौर्य ने घेरा, बोले- 'दिन लदने वाले हैं'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget