एक्सप्लोरर

Eid Al Fitr 2022: एनसीआर में सड़क पर नहीं पढ़ पाएंगे नमाज, जानें ईद पर नोएडा और गाजियाबाद में क्या है गाइडलाइन

Eid 2022: गाजियाबाद जिले में लोग आज सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ सकेंगे. गौतमबुद्धनगर जिले में 1 मई से 31 मई तक धारा 144 को बढ़ाया गया है. नोएडा के मस्जिदों के आस-पास पुलिस बल तैनात किया गया है.

देश भर में आज ईद (eid ul fitr 2022) का त्योहार मनाया जा रहा है, ऐसे में दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर हुई हिंसा के बाद अब एनसीआर में ईद के मौके पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. पुलिस की कोशिश है कि ईद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए और किसी भी तरीके से कोई दिक्कत न हो. यही वजह है कि दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) में लोग आज यानी ईद वाले दिन सड़कों पर नमाज नहीं अदा कर सकेंगे. 

इसके साथ ही गौतमबुद्धनगर (Gautam Budh Nagar)  में भी ईद को लेकर पुलिस प्रशासन ने तमाम धर्मगुरुओं के साथ बैठक की. बता दे कि गौतमबुद्धनगर जिले में 1 मई से 31 मई तक धारा 144 को भी बढ़ा दिया गया है जिसका मतलब है की सड़कों पर लोग एक साथ भीड़ इकट्ठा नहीं कर सकेंगे.

सड़क पर नहीं पढ़ी जाएगी नमाज
दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले में लोग आज सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ सकेंगे. दरअसल ईद मनाए जाने को लेकर और नमाज पढ़ने के मामले पर सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह ने जिले के मुस्लिम समाज के धर्मगुरुओं से बातचीत की थी. उन्होंने बताया कि जिले में लोग ईद वाले दिन नमाज पढ़ेंगे इसको लेकर जिले के मस्जिदों में जरूरी सुविधाओं की सभी व्यवस्था कर दी गई है. इसके साथ सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे इसको देखते हुए प्रशासन अलर्ट है, अभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं.

Eid पर अब्दुल्ला आजम ने पिता आजम खान के लिए किया भावुक ट्वीट, बोले- अल्लाह कभी दोबारा ऐसा मौका ना लाए

गौतमबुद्धनगर में धारा 144 लागू
वहीं अगर दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर जिले की बात करें तो जिले में 1 मई से 31 मई तक धारा 144 को बढ़ाया गया है. इसकी वजह से सड़कों पर एक साथ 4 या उससे ज्यादा लोग सार्वजनिक तौर पर जमा नहीं हो सकते. इसके साथ ही सार्वजनिक जगहों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा. लोग किसी तरह का जुलूस या यात्रा नहीं निकाल सकेंगे.

मस्जिदों के पास पुलिस बल तैनात
गौतमबुद्धनगर जिले में ईद वाले दिन किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसको देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने जिले के मुस्लिम धर्मगुरुओं से बात की और उन्हें कोरोना गाइडलाइन के तहत त्योहार मानने को कहा. वहीं नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया की नोएडा के मस्जिदों के आस-पास पुलिस बल तैनात किया गया है. लोगों से अपील भी की गई है कि वे अफवाह ना फैलाएं.

Gorakhpur: ईद पर सेवईयों से सजा गोरखपुर का ये बाजार क्यों है इतना फेमस? जमकर खरीदारी कर रहे लोगों ने बताई ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget