एक्सप्लोरर

Mahoba News: भीषण सड़क हादसे में दुल्हे के भाई समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली

Mahoba Road Accident: उत्तर प्रदेश के महोबा में एक परिवार की खुशियों ने पल भर में मातम का रूप ले लिया. जहां एक सड़क हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है.

Mahoba Road Accident: महोबा जनपद से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक परिवार की खुशियां पल भर में मातम में तब्दील हो गईं. चरखारी कोतवाली क्षेत्र के बगरौन गांव निवासी कुश कुमार की हाल ही में शादी श्रीनगर थाना क्षेत्र के ननवारा गांव में संपन्न हुई थी. दूसरी बार विदा के लिए वधू पक्ष से दुल्हन को लाने जा रहे परिवार की मारुति इको वैन एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई.

यह हादसा उस समय हुआ जब कुश कुमार का बड़ा भाई 32 वर्षीय उदयभान कुशवाहा, अपने परिवारजनों के साथ मारुति इको कार से ननवारा गांव जा रहा था. तभी ननौरा गांव के समीप सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और इको वैन दोनों के परखच्चे उड़ गए और दोनों वाहन खाई में जा गिरे. इस भीषण दुर्घटना में घटनास्थल पर ही चीख-पुकार मच गई और पूरा इलाका मातम में डूब गया.

हादसे में कई लोगों की मौत
इस भीषण हादसे में इको वैन में सवार दूल्हे के फुफेरे भाई, पचराहा निवासी 27 वर्षीय विनोद और वैन चालक बजरिया निवासी 32 वर्षीय रामपाल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक सवार मुढारी गांव निवासी चचेरे भाई 35 वर्षीय भरतलाल कुशवाहा, 18 वर्षीय अजय और 18 वर्षीय संजीव की भी मौके पर ही जान चली गई.

वहीं हादसे में वैन सवार उदयभान सहित उसकी 4 वर्षीय पुत्री मासूम खुशी, 11 वर्षीय भतीजा ऋषि उर्फ बलवीर और 10 वर्षीय भांजा अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए. इन सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां मासूम खुशी की हालत बेहद गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है.

मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह, एएसपी वंदना सिंह और थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया. पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इस हृदयविदारक हादसे से पूरा क्षेत्र शोकाकुल है. जिस परिवार के घर में हाल ही में शादी की शहनाइयां गूंजी थीं, वहां अब केवल मातम पसरा हुआ है. गांव में हर आंख नम है और लोग इस अकल्पनीय त्रासदी पर गहरे शोक में डूबे हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget