एक्सप्लोरर

कट्टरपंथी संगठन से जुड़े दो छात्र गिरफ्तार, यूपी में भड़काऊ गतिविधियों में शामिल होने का आरोप

Bareily News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दो छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. छात्रों की गिरफ्तारी की वजह भड़काऊ गतिविधियों में शामिल होने की बताई जा रही है.इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी है.

Bareily News: बरेली की कोतवाली पुलिस ने कट्टरपंथी संगठन ‘हैदरी दल’ से जुड़े दो छात्रों को भड़काऊ गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात मेडिकल छात्र डॉ. जैश अहमद और इंजीनियरिंग छात्र शानू को गिरफ्तार किया गया जिन पर संगठन की सक्रिय गतिविधियों में शामिल होने, सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप है.

एसपी सिटी ने क्या कहा?
पुलिस अधीक्षक (नगर) मानुष पारीक ने बताया, 'दोनों युवक हैदरी दल से सक्रिय रूप से जुड़े हैं. एक ने संगठन के प्रचार के लिए सोशल मीडिया मंच का इस्तेमाल किया, जबकि दूसरा अपने क्लीनिक पर बैठकों की व्यवस्था करता था. इस पूरे नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है. अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच जारी है.'

जिले के बारादरी का निवासी डॉ. जैश अहमद एक प्राइवेट होम्योपैथिक कॉलेज का छात्र है और अपने घर के पास ही क्लीनिक संचालित करता है. पुलिस जांच में सामने आया कि जैश अपने क्लीनिक को हैदरी दल की बैठक स्थल के रूप में इस्तेमाल करता था. उन्होंने बताया कि जिलेभर से संगठन के सदस्य वहीं जुटते थे और आगे की रणनीति तय करते थे. साथ ही, वह संगठन को चंदा भी देता था.

अपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री शेयर करते थे छात्र
बहेड़ी निवासी शानू एक निजी विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस में द्वितीय वर्ष का छात्र है. पुलिस के अनुसार, 'जैश की गिरफ्तारी के बाद जांच में सामने आया कि शानू ने ही हैदरी दल के नाम से ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पेज बनाया था, जिस पर आपत्तिजनक, भड़काऊ और धार्मिक उन्माद फैलाने वाली पोस्ट साझा की जा रही थीं.' दोनों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया है, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

हैदरी दल से जुड़ा मामला तब सुर्खियों में आया जब सात जून को बकरीद के दिन गांधी उद्यान में समुदाय विशेष की युवतियों के साथ बैठे गैर समुदाय के युवकों को निशाना बनाते हुए कुछ कट्टरपंथी युवकों ने वीडियो बना लिया.

वायरल वीडियो में युवतियों का किया अपमान
वीडियो में युवतियों से उनका नाम, धर्म और पता पूछते हुए उन्हें अपमानित किया गया. इस दौरान बनाए गए वीडियो को ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट कर वायरल कर दिया गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आठ जून को कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच के बाद मल्लपुर भुता निवासी शहबाज रजा उर्फ सूफियान और समीर रजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में पूरनपुर निवासी मुफ्ती खालिद और फरीदपुर निवासी रियाजुद्दीन अभी फरार हैं. पुलिस की टीम लगातार उनकी तलाश कर रही हैं. साथ ही, हैदरी दल को चंदा आर्थिक सहायता देने वालों की भी जांच की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget