एक्सप्लोरर

Chitrakoot: चित्रकूट में रोडवेज बस स्टैंड पर डग्गामार वाहनों का आतंक, यात्रियों को जबरन बैठाने की होती है कोशिश

UP News: प्राइवेट डग्गामार वाहन रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों को जबरन पकड़कर अपने डग्गामार वाहन पर खींच ले जाते हैं. ऐसे में कई बार लड़ाई भी हो जाती है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट (Chitrakoot) के सरकारी रोडवेज बस स्टैंड पर अवैध डग्गामार वाहनों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है. यहां रोडवेज बस में सफर करने के लिए आने वाले यात्रियों को डग्गामार गाड़ियों के मालिक जबरन अपनी गाड़ियों में बैठा लेते हैं. ऐसे में यात्रियों से कई बार बदतमीजी और खींचातानी भी हो जाती है. अवैध डग्गामार वाहनों के ड्राइवर, कंडक्टर सरकारी बस की तरफ जाने वाले यात्रियों का बैग व सामान पकड़कर अपने डग्गामार वाहन पर जबरन रखकर उन्हें ले जाने का प्रयास करते हैं. इसके साथ ही यात्रियों से अनाप-शनाप किराया भी वसूला जाता है.

वहीं इस मामले में जब एबीपी न्यूज ने रोडवेज के कर्मचारियों से बात की तो उनका कहना है कि विभाग द्वारा कई बार प्रशासनिक अमले से मदद मांगी गई. साथ ही पत्र लिख करके सूचित भी किया गया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है. वहीं रोडवेज कंडक्टर ने कहा कि प्राइवेट डग्गामार वाहन रोडवेज बस में सफर करने वाले यात्रियों को जबरन पकड़कर अपने डग्गामार वाहन पर खींच ले जाते हैं. ऐसे में कई बार लड़ाई भी हो जाती है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है. इसके चलते सरकारी राजस्व को भी हर रोज काफी नुकसान होता है. साथ ही शहर मुख्यालय से महल दो किलोमीटर की दूरी पर स्थाई रोडवेज बस स्टेशन का उद्घाटन काफी समय पहले हो गया है, लेकिन आज भी वह संचालित नहीं हो पाया.

जल्द होगी कार्रवाई- डीएम
ऐसे में शहर मुख्यालय के बीचो-बीच बने अस्थाई रोडवेज बस अड्डे पर सरकारी बसों के साथ-साथ प्राइवेट और डग्गामार वाहनों की भीड़ लगा रहती है. इसके चलते हर रोज विवाद की स्थिति बनी रहती है. साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग का ट्रैफिक भी बाधित होता है. वहीं इस मामले में जिला अधिकारी अभिषेक आनंद ने कहा कि अभी हाल ही में इसकी जानकारी हुई है. अब निश्चित तौर पर परिवहन विभाग, आरटीओ विभाग, पुलिस विभाग को लगा कर ऐसे डग्गामार वाहनों और उनके मालिक के खिलाफ प्रशासन सख्ती से पेश आएगा और सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.

UP Electricity Workers Strike: बिजली कर्मियों की हड़ताल जारी, ऊर्जा मंत्री के साथ नहीं बनी बात, जल निगम का भी मिला समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget