एक्सप्लोरर

Noida News: ग्रेटर नोएडा के प्लास्टिक कचरे के लिए मिला बड़ा खरीदार, प्राधिकरण ने किया अनुबंध

NTPC News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से रोज 20 टन प्लास्टिक कचरा खरीदने का अनुबंध एनटीपीसी ने किया है. जिससे की अब चार सौ किलोवाट बिजली का उत्पादन होगा.

Noida News: ग्रेटर नोएडा के प्लास्टिक वेस्ट के लिए एक बड़ा खरीदार एनटीपीसी के रूप में मिल गया है. एनटीपीसी प्रतिदिन 20 टन प्लास्टिक कूड़े को खरीदेगा. उससे ईंधन तैयार करेगा, जिसका इस्तेमाल बिजली उत्पादन में किया जाएगा. इससे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को भी आमदनी होगी. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और एनटीपीसी के बीच गुरुवार को इसका करार हुआ है.

फ्यूल में तब्दील होगा कचरा
ग्रेटर नोएडा का रेमिडिएशन प्लांट लखनावली में बना हुआ है. जहां कूड़े को सेग्रिगेट किया जाता है. इसमें 50 फीसदी घरेलू कूड़ा होता है, जिससे खाद बन जाती है. 25 फीसदी कूड़े को प्रोसेस कर मिट्टी में कनवर्ट कर दिया जाता है, जिसका इस्तेमाल रोड या गड्ढों की भराई में कर लिया जाता है. शेष 25 फीसदी कूड़ा प्लास्टिक वेस्ट होता है. प्राधिकरण को इसे री-साइकिल करने वाले बड़े खरीदार की तलाश थी. जिसे अब एनटीपीसी ने पूरा कर दिया. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण की पहल पर सूरजपुर के पास स्थित एनटीपीसी का रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर करीब 20 टन प्लास्टिक वेस्ट प्रतिदिन खरीदने को तैयार हो गया है. एनटीपीसी ग्रेटर नोएडा के लखनावली स्थित रेमेडिएशन प्लांट से पृथक हुए प्लास्टिक को अपने सेंटर लाएगा और उसे प्रोसेस करके फ्यूल में तब्दील कर लेगा. जिसका इस्तेमाल बिजली उत्पादन में किया जाएगा.

चार सौ किलोवाट बिजली का उत्पादन
बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जनस्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डीजीएम सलिल यादव, प्रबंधक वैभव नागर व जितेंद्र यादव, सलाहकार फर्म ई एंड वाई की टीम ने अनुबंध किया. इसमें एनटीपीसी से शास्वतम, सुजॉय कुमार, राजीव सत्यकाम, अजय कुमार समेत कई अधिकारियों की मौजूदगी में अनुबंध पर हस्ताक्षर हुए. एनटीपीसी से शास्वतम ने बताया कि एनटीपीसी प्लास्टिक वेस्ट से फ्यूल तैयार करेगा. जिसका इस्तेमाल बिजली उत्पादन में लगे इंजनों में किया जाएगा. इस बिजली से एनटीपीसी का ग्रेटर नोएडा स्थित रिचर्स एंड डेवलपमेंट सेंटर रोशन होगा. उन्होंने बताया कि इस वेस्ट से रोजाना करीब 400 किलोवाट बिजली का उत्पादन हो सकेगा. इस मौके पर डीजीएम सलिल यादव ने कहा कि प्लास्टिक वेस्ट से ईंधन बनाने की यह पहल पर्यावरण के लिए बहुत हितकारी है. प्लास्टिक से वायु और जल दोनों ही प्रदूषित होता है. अगर मवेशी खा लेते हैं तो उनके भी जान पर बन आती है. इस समस्या से अब निजात मिल जाएगी. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ दीपचंद्र ने ग्रेटर नोएडावासियों से प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम करने की अपील की है.  

ये भी पढ़ें-

Noida News: नोएडा मेट्रो स्टेशनों पर करा सकते हैं प्री वेडिंग शूट, बिजनेस करने वालों को भी NMRC दे रहा मौका, जानें पूरी खबर

UP Election 2022: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, जानिए अयोध्या में जमीन घोटाले पर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget