एक्सप्लोरर

यूपी के इस शहर से है ईरान के सुप्रीम लीडर का रिश्ता,सातवीं पीढ़ी आज भी रहती है यहां

Mahoba News: महोबा में ईरान के सुप्रीम लीडर रूहोल्लाह खोमैनी के चाचा जात परिवार की सातवीं पीढ़ी आज भी उत्तर प्रदेश में रहती है. ईरान-इजरायल के बीच जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर हर तरफ चर्चा में हैं

Mahoba News: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध ने पूरी दुनिया की नजरें खींची हैं. ऐसे में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई चर्चा में हैं, जिनके मार्गदर्शक (गुरु) रहे ईरान में इस्लामिक क्रांति के जनक अयातुल्ला रूहोल्लाह खुमैनी का रिश्ता उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के चरखारी कस्बे से जुड़ा है.

आज भी खुमैनी के चाचा जात परिवार की सातवीं पीढ़ी आज भी चरखारी के मोहल्ला तुर्कियाना स्थित गोलाघाट में निवास करती है. हाल ही में हुईं ईरान-इजरायल की जंग के बीच इस परिवार के सदस्य ने मीडिया से बात कर पूरी कहानी के बारे में बताया है.

क्या बोला खुमैनी का परिवार
परिवार के सदस्य सैयद अली फरहान काजमी बताते हैं कि उनके पूर्वज बाराबंकी के किंतुर गांव से आकर चरखारी में बसे थे. 1830 में उनके चाच जात दादा सैय्यद अहमद हुसैन मुसवी हिन्दी ईरान के खुमैन शहर में हजरत अली के रोजे की ज़ियारत के लिए गए और वहीं बस गए. उन्होंने अपने नाम के साथ 'हिन्दी' शब्द जोड़कर भारत से रिश्ते को हमेशा जीवित रखा. उन्हीं के वंशज और पोते रूहोल्लाह खुमैनी का जन्म 1902 में खुमैन में हुआ था. वहीं 1979 में खुमैनी ने ईरान में इस्लामिक क्रांति का नेतृत्व कर शाह रजा पहलवी की सत्ता को उखाड़ फेंका और ईरान को इस्लामी गणराज्य में बदल दिया. उनके प्रिय शिष्य अयातुल्ला अली खामेनेई ने 1989 में उनकी मृत्यु के बाद ईरान की सर्वोच्च सत्ता संभाली और आज ईरान के सुप्रीम लीडर है.

फरहान काजमी कहते हैं कि खामेनेई आज भी अपने गुरु यानि हमारे पूर्वज खुमैनी की नसीहतों पर चलकर ईरान की हिफाजत कर रहे हैं और इजरायल को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. उनका मानना है कि अमेरिका और इजरायल ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने की साजिश कर रहे हैं, जैसे कभी भारत के साथ भी किया गया था. उन्होंने कहा कि ईरान का जवाब संतोषजनक है और वह सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने ईरान के मौजूदा हालातों से हमदर्दी जताते हुए युद्ध को लेकर चिंता भी जताई है वहीं कहा कि उनके चचा जात दादा की बताई रूहोल्लाह खुमैनी की नसीहतों पर अमल कर खामेनेई इजरायल को मुंह तोड़ जवाब दें रहे है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget