एक्सप्लोरर

केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ में करोड़ों की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, बोले- फिर बनेगी बीजेपी की सरकार

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ मंडल की 380 परियोजनाओं का लोकार्पण किया. विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर राजनीति मत करो.

Keshav Prasad Paurya Meerut Visit: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज मेरठ के सर्किट हाउस पहुंचे. यहां उन्होंने कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया. केशव प्रसाद ने कहा कि आने वाले समय में पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक बीजेपी की सरकार होगी. उन्होंने कहा कि वो 2022 में 300 से ज्यादा सीटें जीत रहे हैं. डिप्टी सीएम ने मेरठ मंडल की 380 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया, जिनकी लागत लगभग 1203 करोड़ रुपये है.

हर क्षेत्र में विकास दिख रहा है
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 'मोदी जी हैं तो मुमकिन है'. मेरठ से दिल्ली जाने के लिए चमचमाती सड़क प्रस्तुत है. 2014 के बाद 2017 में यूपी में महागठबंधन था, विपक्षी मुंगेरी लाल का सपना देख रहे थे, लेकिन सब मिलकर भी हमें रोक नहीं सके. योगी की सरकार में हर क्षेत्र में विकास दिख रहा है. हम गरीब की बात करते हैं वो तुष्टिकरण की बात करते हैं.

हर समाज के लोग हमारे साथ हैं
केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि किसानों के नाम पर राजनीति मत करो. 2022 भी जीतेंगे और फिर 2024 में भी जीतेंगे. उन्होंने कहा कि 60 फीसदी वोट हमारा है और 40 फीसदी में भी हमारा हिस्सा है, हर समाज के लोग हमारे साथ हैं. 

पहले थानों में सपा का गुंडा पहुंच जाता था
केशव मौर्य ने मंच से बोलते हुए कहा कि जिले के सभी अधिकारी कान खोलकर के सुन लें कि अगर तुमसे हमारी पार्टी का कोई कार्यकर्ता या पदाधिकरियों कभी कोई बात कहता है तो समझो वो बात केशव प्रसाद मौर्य कह रहा है, इसलिए उनकी बातों को सुनो. मौर्य ने कहा कि बीजेपी सरकार की यात्रा 2014 से शुरू हुई थी, 2017 में जीते और 2022 में 325 से अधिक सीटें जीतेंगे. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में गुंडा अपराधी, भ्रष्टाचारी ना बख्शा गया है और ना ही बख्शा जाएगा. पहले थानों में सपा का गुंडा पहुंच जाता था, जो कहता डीएम और एसएसपी वही करता था, पर अब ऐसा नहीं है.

विरोधियों पर साधा निशाना 
केशव प्रसाद ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश ट्वीटर यादव, प्रियंका ट्विटर वाड्रा ये सब सिर्फ ट्विटर ही करते हैं. कोरोना में कहीं भी नहीं दिखाई दिए. झूठ बोलने की ऑटोमेटिक मशीन हैं लेकिन इनकी पोल खोलने के लिए बीजेपी भी मैदान में है. उन्होंने राहुल के आम वाले बयान पर बोलते हुए कहा कि 'राहुल जी आपको यूपी का आम पसंद क्यों नहीं है, ये यूपी का आम है कोई विदेशी जाम नहीं.'

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र और गोवा की बाढ़ पर मायावती ने जताई चिंता, योगी सरकार को दी ये सलाह

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
'युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी पूंजी', सीएम योगी ने लिखी पाती
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
कांग्रेस के खिलाफ BJP का जोरदार प्रदर्शन, वंदे मातरम के अपमान का आरोप
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
'CM योगी और शिवपाल यादव में मैच फिक्सिंग', सपा पर भड़के AIMIM नेता
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
रघुराज सिंह के विवादित बोल, कहा- BJP को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget