एक्सप्लोरर

UP Crime News: नाजायज प्यार का खूनी अंजाम, प्रेमी ने की प्रेमिका की चाकूओं से गोदकर हत्या, आरोपी भेजा गया जेल

Moradabad Crime: मुरादाबाद पुलिस ने महिला की हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी का महिला से संबंध चल रहे था और महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी.

Moradabad Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की मुरादाबाद (Moradabad) पुलिस महिला के शव मिलने के मामले में खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है.आरोपी ने हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म भी किया था. बीते दिनों भोजपुर थाना इलाके के रानी नागल इलाके में गन्ने के खेत में एक महिला का खून से लथपथ शव मिला था. जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की. 

गन्ने के खेत में मिला था महिला का शव
मुरादाबाद के भोजपुर थाने की पुलिस ने खेत में मिले अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त थाना भगतपुर इलाके की गुमशुदा सायरा के रूप में कर ली थी इसके बाद पुलिस सायरा की हत्या करने वाले हत्यारे की तलाश कर ही रही थी. इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जिस महिला का खेत में शव मिला है.उस महिला को मुमताज़ नाम का व्यक्ति ई रिक्शा में बैठाकर जंगल में ले गया था.पुलिस ने इतनी जानकारी मिलते ही सायरा के परिजनों से जानकारी ली तो उन्होंने भी पुलिस को बताया कि सायरा का मुमताज़ से पैसे के लेन देन को लेकर कुछ विवाद चल रहा था. बस पुलिस ने ये जानकारी मिलते ही मुमताज़ को तलाश कर हिरासत में ले लिया.

महिला पर लगााया ब्लैकमेल करने का आरोप
पुलिस पूछताछ में आरोपी मुमताज ने बताया कि, सायरा ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसे दुष्कर्म के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी देकर उससे पैसे वसूलने लगी. थोड़ा थोड़ा कर उसने उसकी 26 बीघा खेती की कीमती ज़मीन बिकवा दी और सारे पैसे ले लिए, उसके बाद अब वो फ़िर उसका घर बिकवाने के लिएं दबाव बनाने लगी, जब सायरा की ब्लैकमेलिंग से तंग आ गया तो उसने उसको रास्ते से हटाने का तय कर लिया. 18 अक्तूबर को जब वह भोजपुर में अपनी बाइक सही करने गया था, तो उसे वहां सायरा मिल गई, उसने सायरा से पूछा कि कहां जा रही हो तब सायरा ने मुमताज से कहा कि वह दवाई लेने जा रही है. मुमताज ने सायरा से कहा कि आओ मजार पर दुआ मांग कर आएंगे, यह सुनकर सायरा मुमताज़ के साथ जाने के लिए तैयार हो गई, फिर मुमताज ने 100 में एक ई रिक्शा तय किया और उसमें सायरा के साथ बैठकर जंगल की तरफ चल दिया.

एसपी आरए मुरादाबाद संदीप कुमार मीणा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बीती 18 तारीख को भोजपुर थाने के रानी नागल गांव में एक महिला का शव गन्ने के खेत में मिला था, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी, पुलिस मौके पर पहुंची मैं स्वयं मौके पर पहुंची, एसएसपी साहब मौके पर पहुंचे और फॉरेन्सिक टीम को बुलाया गया, महिला का गला कटा हुआ था और आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद महिला की पहचान हुई.पूछताछ में उसने बताया कि महिला के साथ उसके करीब 20-25 साल से संबंध थे और उसने महिला के चक्कर में अपनी 26 बीघा जमीन बेच दी थी और उसके सारे पैसे महिला को दे दिये थे,लेकिन महिला उसे कुछ समय से ब्लैकमेल कर रही थी.

ये भी पढ़ें: UP News: रेप, लूट और हत्या के दोषियों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने आठ साल पुराने केस में सुनवाई पूरी

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget