एक्सप्लोरर

गोरखनाथ मंदिर में पहली खिचड़ी चढ़ाएंगे महंत योगी आदित्यनाथ, सदियों पुरानी है परंपरा

पीठाधीश्वर होने के नाते पहली खिचड़ी योगी आदित्यनाथ चढ़ाते हैं. इसके बाद नेपाल नरेश की ओर से भेजी गई खिचड़ी चढ़ती हैं.

गोरखपुर: गोरखपुर का गोरखनाथ मंदिर. इसे नाथ पीठ (गोरक्षपीठ) का मुख्यालय भी माना जाता है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस पीठ के पीठाधीश्वर हैं. मंदिर परिसर में मकर संक्रांति के दिन से महीने भर तक चलने वाला खिचड़ी मेला यहां का प्रमुख आयोजन है. उत्तर भारत के बड़े धार्मिक आयोजनों में एक माना जाता है. इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, नेपाल और अन्य जगहों से लाखों लोग गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाने वहां जाते हैं. पीठाधीश्वर होने के नाते पहली खिचड़ी योगी आदित्यनाथ चढ़ाते हैं. इसके बाद नेपाल नरेश की ओर से भेजी गई खिचड़ी चढ़ती हैं. इसके बाद बारी आम लोगों की आती है. फिर क्या गुरु गोरखनाथ के जयकारे के बीच खिचड़ी की बरसात ही हो जाती है. बाबा गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की यह परंपरा सदियों पुरानी है.

मान्यता है कि त्रेता युग में सिद्ध गुरु गोरक्षनाथ भिक्षाटन करते हुए हिमांचल के कांगड़ा जिले के ज्वाला देवी मंदिर गए. यहां देवी प्रकट हुई और गुरु गोरक्षनाथ को भोजन के लिए आमंत्रित किया. वहां तामसी भोजन देखकर गोरक्षनाथ ने कहा, मैं भिक्षाटन में मिले चावल-दाल को ही ग्रहण करता हूं. इस पर ज्वाला देवी ने कहा, मैं चावल-दाल पकाने के लिए पानी गरम करती हूं. आप भिक्षाटन कर चावल-दाल लाइए. गुरू गोरक्षनाथ यहां से भिक्षाटन करते हुए हिमालय की तराई स्थित गोरखपुर पहुंचे. उस समय इस इलाके में घने जंगल थे. यहां उन्होंने राप्ती और रोहिणी नदी के संगम पर एक मनोरम जगह पर अपना अक्षय भिक्षापात्र रखा और साधना में लीन हो गए. इस बीच खिचड़ी का पर्व आया. एक तेजस्वी योगी को साधनारत देख लोग उसके भिक्षापात्र में चावल-दाल डालने लगे, पर वह अक्षयपात्र भरा नहीं. इसे सिद्ध योगी का चमत्कार मानकर लोग अभिभूत हो गए.

खिचड़ी मेला माह भर तक चलता है

उसी समय से गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा जारी है. इस दिन हर साल नेपाल-बिहार व पूर्वांचल के दूर-दराज इलाकों से श्रद्धालु गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में खिचड़ी चढ़ाने आते हैं. पहले वे मंदिर के पवित्र भीम सरोवर में स्नान करते हैं. खिचड़ी मेला माह भर तक चलता है. इस दौरान हर रविवार और मंगलवार का खास महत्व है. इन दिनों मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं.

देश में व्रतों और पर्वों की लंबी और विविधतापूर्ण परंपरा है. इनमें मकर संक्रांति का खास महत्व है. यह मूल रूप से सूर्य की उपासना का त्योहार है. ऋग्वेद के अनुसार सूर्य इस जगत की आत्मा है. ज्योतिष विद्या के अनुसार सूर्य सालभर क्रमश: सभी 12 (राशियों) में संक्रमण करते हैं. एक से दूसरी राशि में सूर्य का प्रवेश ही संक्रांति कहलाता है. इस क्रम में जब सूर्य, धनु से मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति का पुण्यकाल आता है. इसमें स्नान-दान का खास महत्व है. देश के विभिन्न क्षेत्रों में इसे अलग-अलग नामों से मनाते हैं. हिंदू परंपरा में मकर संक्रांति को सर्वोत्तम काल मानते हैं. इसी दिन से सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायन में प्रवेश करते हैं. हिंदू परंपरा में सारे शुभ काम की शुरुआत के लिए इसे श्रेष्ठतम काल मानते हैं. यहां तक कि भीष्म पितामह ने अपनी इच्छामृत्यु के लिए इसी समय की प्रतीक्षा की थी. शुभ कार्य के पूर्व स्नान से तन व दान से मन को शुद्ध किया जाता है.

यह भी पढ़ें-

Prayagraj Magh Mela 2021: पीएमओ और यूपी सरकार के दखल के बावजूद नहीं बदली गंगाजल की हालत

ओवैसी का अखिलेश यादव पर हमला, कहा- सपा सरकार में यूपी आने से 12 बार रोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget