एक्सप्लोरर

UP News: डेंगू टेस्टिंग में मनमानी को लेकर सीएम योगी सख्त, कहा- मरीजों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जा सकता

Up News: यूपी में अभी भी डेंगू का खतरा मंडरा रहा है. वहीं प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने डेंगू की जांच के नाम पर मनमानी वसूली की शिकायतों को लेकर नाराजगी जाहिर की है.

UP News: उत्तर प्रदेश के कई शहरों में डेंगू के लगातार मामले सामने आए हैं. जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग तेजी से बचाव के काम कर रहा है. डेंगू की टेस्टिंग को लेकर भी तेजी बरती जा रही है. वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इसे लेकर सख्त नजर आए. सीएम योगी आदित्यनाथ ने डेंगू की जांच के नाम पर मनमानी वसूली की शिकायतों को लेकर नाराजगी जाहिर की है. सीएम ने कहा कि मरीजों का उत्पीड़न बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को फौरन जांच दरों की समीक्षा करने को कहा है. इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि पैथोलॉजी सेंटर्स का वक्त वक्त पर दौरा करें.

वैक्सीनेशन का काम तेजी से किया जाए

टीम 9 की बैठक के दौरान सीएम योगी ने कहा कि कोविड वैक्सीन लगाने के मामले में उत्तर प्रदेश अभी तक देश में सबसे आगे हैं. साथ ही सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वैक्सीनेशन का काम और तेजी के साथ किया जाए. हर जिले में निरीक्षण टीमें गठित करने और वैक्सिनेशन सेंटर का दौरा करके हालात का जायजा लेने के निर्देश दिए.

ये है प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा

वहीं प्रदेश में कोविड कंट्रोल असर दिखा रहा है. आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 9 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है जबकि 8 मरीज ठीक होकर घर लौटे. उधर प्रदेश के 45 जिलों में अब एक भी कोरोना संक्रमित नहीं है. 19 जिलों में मरीजों की संख्या 1-1 है. तो टेस्टिंग की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 1.22 लाख कोरोना टेस्ट किए गए हैं. साथ ही खास बात ये कि 70 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में रोजगारों को लुभाने की कोशिश कर रही है कांग्रेस, अखिलेश के बेरोजगारी भत्ते को योगी आदित्यनाथ किया बंद

Jharkhand: सभी विभागों में प्रोन्नति पर रोक लगाने से संबंधित आदेश वापस लेगी सरकार, जानें- पूरा मामल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 21 लाख की ठगी, पूरी रकम होल्ड
गोंडा में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 21 लाख की ठगी, पूरी रकम होल्ड

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget