एक्सप्लोरर

UP Politics: पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा पर पहली बार बोले सीएम योगी, बूथ कैप्चरिंग पर किया बड़ा दावा

Bengal Panchayat Elections: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के दौरान हुई हिंसा को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की पहली प्रतिक्रिया आई है. सीएम ने इस दौरान यूपी निकाय चुनाव का जिक्र किया.

UP News: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों के दौरान हुई हिंसा को लेकर बीजेपी और टीएमसी में जमकर जुबानी जंग चल रही है. बीजेपी इस हिंसा के लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार की कड़ी निंदा की और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ‘निर्मम’ हैं क्योंकि हिंसा की घटनाओं के दौरान वह ‘मूकदर्शक’ बन सब देख रही थीं. अब इस हिंसा पर सीएम योगी आदित्यनाथ की पहली प्रतिक्रिया आई है. 

सीएम योगी ने कहा, "प्रदेश के अंदर अभी तीन महीने पहले राज्य के नगर निकाय के चुनाव संपन्न हुए हैं. करीब छह करोड़ मतदाता हमारे यहां थे, 707 नगर निकायों में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई है. इस चुनाव में कहीं कोई धांधली नहीं हुई, कोई हिंसा नहीं हुई, कोई बूथ कैप्चरिंग नहीं हुई, एक भी जनहानी नहीं हुई है. ये एक मानक है. अभी आपने पश्चिम बंगाल का पंचायत चुनाव देखा होगा. जिसक दिन मतदान था उस दिन तो लोगों की मौत हुई ही. काउंटिंग के दिन भी कई निर्दोष लोग मारे गए."

Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में उत्तराखंड पर कांग्रेस का महामंथन, खरगे और राहुल गांधी ने इन नेताओं के साथ की बैठक

लोकतंत्र को पहुंचा रहे नुकसान
मुख्यमंत्री ने कहा, "ये लोग लोकतंत्र का ढिंढोरा पीटते हैं. ये लोग लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वो लोग सबसे ज्यादा लोकतंत्र की बात करते हैं. उत्तर प्रदेश के अंदर पंचायत के चुनाव हुए कोई हिंसा नहीं हुई. पंचायत चुनाव हो, जिला पंचायत चुनाव, निकाय चुनाव और विधानसभा चुनाव हुए. कोई हिंसा नहीं हुई, कोई बूथ कैप्चरिंग नहीं हुई."

पश्चिम बंगाल में बीते शनिवार को हुए पंचायत चुनाव में व्यापक पैमाने पर हिंसा हुई थी जिसमें 15 लोगों की मौत हो गयी. मतदान के दौरान मत पेटियां लूटी गयी, मतपत्रों में आग लगायी गयी और कई स्थानों पर प्रतिद्वंद्वियों पर बम भी फेंके गए. जिसके बाद सोमवार को राज्य के 696 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुआ था. हिंसा और मतपेटियों से छेड़छाड़ की खबरें आने के बाद इन मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराने का फैसला किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget