एक्सप्लोरर

UP Board: पेपर पढ़ने के लिए मिलेगा 15 मिनट,CCTV से लेकर कोडिंग वाली कॉपियों तक...इस बार नकलची हो जाएं सावधान

UP Board की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। हर बार की तरह इस बार भी परीक्षार्थियों को पेपर पढ़ने के लिए 15 मिनट मिलेगा। हर परीक्षा केंद्र में CCTV कैमरे लगे होंगे और इस बार कोडिंग वाली कॉपियां मिलेंगी। जानें, बोर्ड परीक्षा से जुड़ी सारी अहम जानकारियां।

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन। यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं के इम्तिहान कल यानी 18 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। योगी राज में हो रहे बोर्ड के तीसरे इम्तिहान में 56 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स शामिल होंगे। इनमें दसवीं क्लास के 30 लाख और बारहवीं के 50 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स शामिल हैं। इस बार नक़ल रोकने के लिए बेहद हाईटेक इंतजाम किये गए हैं। सभी साढ़े सात हज़ार परीक्षा केंद्रों के हर एक कमरे में सीसीटीवी कैमरों के साथ ही वॉयस रिकार्डर लगाए गए हैं।

सीसीटीवी से रहेगी सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर

साथ ही, वेब कास्टिंग के ज़रिये हर एक कमरे की मॉनिटरिंग लखनऊ से की जाएगी। पेपर लीक और कॉपियां बदलने की घटनाओं को रोकने के लिए पहली बार शुरू से ही एसटीएफ और इंटेलिजेंस को सक्रिय कर दिया गया है। विभाग के मंत्री समेत दूसरे प्रमुख लोग इस बार भी हेलीकॉप्टर से हवाई दौरा कर हालात का जायज़ा लेंगे और साथ ही नकलचियों पर नकेल कसेंगे। इस साल दसवीं के इम्तिहान तीन मार्च और बारहवीं के छह मार्च को ख़त्म होंगे। इम्तिहान कराने के लिए बोर्ड ने 7784 परीक्षा केंद्र बनाए हैं, जबकि इन परीक्षा केंद्रों पर एक लाख 90 हज़ार के करीब सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

पहली बार परीक्षार्थियों के लिए दो हेल्पनाइन नंबर जारी 

परीक्षार्थियों की मदद के लिए पहली बार दो हेल्पलाइन नंबर जारी कर हर एक जिले में अलग कंट्रोल रूम बनाए जा रहे हैं। इम्तिहान को लेकर अलग से ट्विटर एकाउंट भी बनाया गया है। नक़ल के लिए बदनाम जिलों के लिए अलग-अलग कलर की कॉपियां तैयार कराई गई हैं, इन कॉपियों पर कोडिंग भी की गई है। यूपी बोर्ड ने नकलविहीन, पारदर्शी और निष्पक्ष रुप से परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर लिए जाने का दावा किया है। पिछले साल के मुकाबले इस बार पौने दो लाख से ज़्यादा परीक्षार्थी घट गए हैं।

पेपर पढ़ने के लिए मिलेगा 15 मिनट

बता दें कि दसवीं और बारहवीं दोनों ही क्लास के इम्तिहान दो पालियों में होंगे। छात्रों को पेपर पढ़ने के लिए इस बार भी पंद्रह मिनट का समय अलग से दिया जाएगा।

दो शिफ्ट में काम करेगी हेल्पलाइन नंबर वाली टीम

यूपी बोर्ड ने परीक्षार्थियों के मदद के लिए जो दो टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं वह ये हैं : 1800-180-5310 और 1800-180-5312...दो टोल फ्री नंबरों वाला यह कंट्रोल रूम सुबह आठ से रात आठ बजे तक काम कर रहा है। विषयों के जानकार और बोर्ड के कर्मचारियों की टीम दो शिफ्ट में इस कंट्रोल रूम में काम कर रही है। इस कंट्रोल रूम में पूरे दिन में औसतन तकरीबन चार सौ फोन कॉल्स आती हैं। यह परीक्षार्थियों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है।

सभी जिलों में भेजी जाएगी कोडिंग वाली कॉपियां

बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव के मुताबिक, इस बार सभी परीक्षा केन्द्रों को ब्रॉडबैंड और राउटर से भी जोड़ दिया है, जिससे परीक्षा केन्द्रों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग हो सकेगी। इसके साथ ही, सभी 75 जिलों में बार कोडिंग की कापियां भेजी जा रही हैं। वहीं, इस बार कुछ जिलों में सिलाई वाली कॉपियां भी भेजी जा रही हैं, ताकि कापियों के पेज न बदले जा सकें। इसके अलावा कॉपियों को चार कलर में भी छपवाया गया है।

यह भी पढ़ें:

यूपी बोर्ड इम्तहान में हेलीकॉप्टर के जरिये नकल रोकेगी योगी सरकार, एसटीएफ और इंटेलिजेंस भी लगाई गई

लखनऊः यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए ट्विटर अकाउंट शुरू | ABP Ganga

UP Board Exam: अगर परीक्षा को लेकर मन में है कोई सवाल, तो इस नंबर पर मिलेगा आपको हर कंफ्यूजन का जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
योगी सरकार की यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी तेज, 7526 केंद्रों की सूची जारी
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार
चक्रवात 'अर्णब' को लेकर UP में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget