एक्सप्लोरर

भदोही में युवती के साथ चार महीने तक रेप कर बनाई वीडियो, पीड़िता ने लगाई फांसी, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bhadohi News: यूपी के भदोही में एक 21 साल की युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है.वहीं अब युवती के साथ यौन शोषण, रेप और अश्लील वीडियो बनाकर हत्या के लिए उकसाने में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही में 21 साल की युवती ने अपने साथ रेप और अश्लीलता के बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. वहीं युवती को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाने, चोरी छिपे अश्लील वीडियो बनाने, चार महीने तक यौन शोषण करने और शादी से इनकार करने पर युवती के फंदा लगाकर खुदकुशी करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मिश्रा के आदेश पर मुख्य आरोपी कलीम, उसके भाई हलीम, पिता सलीम और मां सितारा के खिलाफ 20 जून को सुसंगत धाराओं में शहर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया. जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं जिनकी तलाश में पुलिस अब जगह-जगह दबिश देकर पकड़ने की कोशिश कर रही है.

पुलिस ने दी ये जानकारी
शहर कोतवाली निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि डूडवा धरमपुरी कॉलोनी निवासी शहंशाह ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मिश्रा की अदालत में तीन अप्रैल को दायर याचिका में बताया कि उसकी बहन ने 26 मार्च, 2025 को घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी. शंहशाह का आरोप है कि उसके रिश्तेदार कलीम ने उसकी बहन को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और चोरी-छिपे उसका अश्लील वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर चार महीने तक उसके साथ यौन शोषण करता रहा.

सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि कलीम द्वारा शादी से इनकार करने पर शहंशाह की बहन ने खुदकुशी कर ली. बता दें कलीम द्वारा ही पीड़िता का रेप और अश्लील वीडियो बनाया गया और शादी का झांसा देकर युवती की इज्जत के साथ खेलता रहा. फिलहाल सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जो अभी फरार चल रहे हैं. पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget