एक्सप्लोरर

UP News: दरोगा पर लगा महिला से बदसलूकी का आरोप, भीड़ ने थाने में काटा बवाल

Basti News: बस्ती में एक दरोगा पर महिला के साथ बदसलूकी का आरोप लगा है. जिसके बाद गुस्साए लोगों ने थाने में जमकर प्रदर्शन किया. हालांकि अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग मान गए.

Basti News: यूं तो त्योहार आपस में प्यार, स्नेह और भाईचारा बढ़ाने के लिए होता है. उत्तर प्रदेश के बस्ती से एक अलग तस्वीर सामने आई है. यहां दुर्गा विसर्जन के दौरान दरोगा के ऊपर अबीर (गुलाल) क्या पड़ गया, दरोगा जी तमतमा गए. आरोप है कि उन्होंने महिला के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया है. दरोगा की हरकतों से गुस्साई भीड़ ने थाने में ही ट्रैक्टर ले जाकर विरोध किया. अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग मूर्ति विसर्जन के लिए ले गए. 

लोगों ने थाने में काटा बवाल 

बस्ती जिले में कल देर रात तक मूर्ति विसर्जन करने का सिलसिला चलता रहा, लेकिन कप्तानगंज थाने पर उस वक़्त अफरा तफरी मच गई. जब मूर्ति विसर्जन करने जा रहे लोग ड्यूटी पर तैनात एक दारोगा की कार्यशैली से नाराज हो गए और मूर्ति लेकर थाने पर ही जा धमके और जमकर बवाल काटा.

लोगों का आरोप है कि मूर्ति विसर्जन के वक्त एक महिला ने दरोगा पर अबीर फेंक दिया. जिसके बाद गुस्से में तमतमाए दरोगा ने महिलाओं पर गालियों की बौछार कर डाली. जिससे आक्रोशित महिलाएं और पुरुष मूर्ति लेकर स्थानीय थाना कप्तानगंज जा पहुंचे. जिसके बाद पुलिस महकमे के हाथ पांव फूल गए. हालांकि थाना प्रभारी के लोगों के काफी मान मनौव्वल के बाद लोग माने और मूर्ति लेकर वहां से विसर्जन कराने वहां से रवाना हुए.

दरोगा पर लगा महिला से बदसलूकी का आरोप 

दरअसल पूरा मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मंगलवार देर शाम का है. जहां जिले के अलग-अलग हिस्सों में मूर्ति विसर्जन चल रहा था. कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लहिलवारा गांव की मूर्ति भी विसर्जन के लिए निकली थी. जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे. इस दौरान एक दरोगा के ऊपर किसी महिला ने अबीर फेंक दिया. आरोप है कि अबीर फेंकने को लेकर नाराज दरोगा ने महिलाओं पर अश्लील गालियों की बरसात कर दी. 

ये भी पढ़ें: Kanpur HIV: कानपुर में संक्रमित खून चढ़ाने से 14 बच्चों की जिंदगी दांव पर, HIV और हेपेटाइटिस की चपेट में आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget