एक्सप्लोरर

Bareilly: मौलाना तौकीर रजा ने जेपी नड्डा को कहा शुक्रिया, बोले नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 10 जून को करेंगे प्रदर्शन

Bareilly News: नूपुर शर्मा को BJP से सस्पेंड किए जाने पर मौलाना तौकीर रजा ने जेपी नड्डा का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने कहा कि जब तक नूपुर की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक धरना प्रदर्शन नहीं टलेगा. 

Maulana Tauqir Raza Thanked JP Nadda: नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) को निलंबित किए जाने के बाद मौलाना तौकीर रजा (Maulana Tauqir Raza) ने बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) का शुक्रिया अदा किया है. लेकिन, उनका कहना है जब तक नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक 10 जून को होने वाला धरना प्रदर्शन नहीं टलेगा. अगर तब तक गिरफ्तारी हो जाती है, तो धरना प्रदर्शन नहीं होगा. वहीं, उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के बयान की भी तारीफ की है. इसके अलावा कानपुर (Kanpur) में हुए बवाल को लेकर उन्होंने पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है. 

सरकार का काम बाकी है
इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल ( IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने सोमवार को दरगाह आला हजरत स्थित अपने निवास पर प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा रसूल की शान में जो गुस्ताखी बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के की है वो गलत है. तौकीर रजा ने कहा की हमने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था. उन्होंने हमारी बात मान ली और नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया गया. लेकिन अब सरकार का काम बाकी है, सरकार को चाहिए की वो नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करवाए. जब तक गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक हम 10 जून को होने वाले धरने प्रदर्शन को नहीं टाल सकते. अगर 10 जून तक गिरफ्तारी हो जाती है तो हम धरना प्रदर्शन नहीं करेंगे. वहीं, उन्होंने ये भी कहा की कल हमारी एक मीटिंग होगी जिसमें ये निर्णय लिया जाएगा की धरना प्रदर्शन किया जाए या नहीं.

प्रदर्शन गांधीवादी तरीके से किया जाएगा
मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि, कानपुर में जो हिंसा हुई उसके लिए पुलिस जिम्मेदार है. उन्होंने कहा की पथराव केवल एक तरफ से नहीं हुआ है. पुलिस ने वहां पर एकतरफा कार्रवाई की है. मौलाना ने कहा की कानपुर हिंसा में पकड़े गए हयात हाशमी से मेरी बात हुई थी मैंने उससे मना किया था और उसने भी अपना निर्णय वापिस ले लिया था. रही बात बरेली में धरना प्रदर्शन की तो मैं ये सरकार या देश के खिलाफ नहीं कर रहा, ये तो देशहित में कर रहा हूं. वहीं, मौलाना ने कहा की बरेली में जो भी प्रदर्शन होगा वो गांधीवादी तरीके से किया जाएगा और उसमें किसी भी तरह की हिंसा नहीं होगी. अगर कोई भी घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी मेरी होगी. जब उनसे पूछा गया की जिले में धारा 144 लगा दी गई है जिसमें कोई प्रदर्शन नहीं हो सकता है तो उन्होंने कहा की कानपुर में हुई घटना की वजह से 144 लगाई गई है.

कोई कर्फ्यू नहीं लगा है
वहीं, जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया धारा 144 लगाई गई है, सिविल सर्विसेज की परीक्षाएं चल रही हैं, चौबारी का मेला आने वाला है और समय-समय पर हम धारा 144 लगाते रहते हैं. कोई कर्फ्यू नहीं लगा है, जो लोग ऐसा कह रहे हैं, भ्रम पैदा कर रहे हैं. धारा 144 लगी हुई है जिसमें बिना परमिशन कोई गैदरिंग (भीड़ ) नहीं इकठ्ठी होगी. हम धारा 144 का अनुपालन कराएंगे.

ये भी पढ़ें:

Kanpur Violence पर आजमगढ़ से BJP प्रत्याशी निरहुआ ने कहा- 'ऐसे उपद्रवियों की अच्छे से होगी दवा'

Uttarkashi Bus Accident: बस हादसे में 26 की मौत, राहत और बचाव का समाप्त, घायलों से मिले CM शिवराज सिंह चौहान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget