एक्सप्लोरर

Holi 2022: अयोध्या में दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अनोखा नजारा, पुजारियों के साथ मुस्लिम पक्षकारों ने मिलकर खेली होली

Ayodhya News: गंगा-जमुनी तहजीब की नगरी अयोध्या में सौहार्द की होली खेली गई है. राम जन्म भूमि के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के नेतृत्व में आज होली खेली गई. इस दौरान मुस्लिम पक्षकार भी रहे.

UP News: गंगा-जमुनी तहजीब की नगरी अयोध्या (Ayodhya) में सौहार्द की होली (Holi 2022) खेली गई है. राम जन्मभूमि (Ram Janmabhoomi) के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के नेतृत्व में आज होली खेली गई. इस दौरान मुस्लिम पक्षकार रहे इकबाल अंसारी (Iqbal Ansari), राम मंदिर समर्थक मुस्लिम अनीश खान उर्फ बबलू खान (Anish Khan) और संत समाज के लोगों ने होली खेलकर पूरे देश को सौहार्द का संदेश दिया है. 

क्या बोले संत
संतों ने कहा कि भगवान राम की नगरी में भव्य मंदिर निर्माण हो रहा है. पुनः प्रचंड बहुमत के साथ योगी सरकार बनने जा रही है. ऐसे में उत्साह भी दुगना है और पूरे देश को सौहार्द का संदेश देते हुए आज होली का आयोजन किया गया है. उत्साहित हिंदू और मुस्लिम समाज के लोग फूलों अबीर-गुलाल की होली खेल रहे हैं. एक-दूसरे को गोद में उठाकर नाच रहे हैं, सबसे अहम हैं कि होली की मिठाई गुजिया हिंदू-मुस्लिम समाज के दोनों पक्ष के लोग एक साथ एक जगह बैठ कर खा रहे हैं. वे एक-दूसरे को होली की बधाई दे रहे हैं.

होली पर सुनें रजनीगंधा शेखावत के साथ एबीपी न्यूज़ की विशेष प्रस्तुति

क्या है संदेश
कहते हैं कि अयोध्या जहां कभी युद्ध ना हुआ हो पिछले दिनों श्रद्धालुओं ने अयोध्या को राजनीति का अखाड़ा बना दिया. 1990 से अयोध्या में सियासत होती रही. योगी सरकार के गठन के बाद अयोध्या विवाद पर फैसला आया और भव्य मंदिर निर्माण शुरू हो गया. अब पूरे देश में शांति बनी हुई है, एक सौहार्द और शांति का संदेश हिंदू-मुस्लिम समाज के लोग अयोध्या से पूरे देश को दे रहे हैं.

क्या बोले मुख्य पुजारी
रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि आज प्रसंता है और प्रशंसा एक चीजों की नहीं अनेक चीजों की है. एक तो हम लोग एक साथ होली खेल रहे हैं. इस बात की प्रसन्नता है और दूसरी पूर्ण बहुमत के साथ हमारी सरकार बनी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी दोबारा मुख्यमंत्री बने हैं और भव्य मंदिर बन रहा है. जो दोनों पक्षों में विवाद था, वह विवाद भी समाप्त हो गया है. हम समस्त देशवासियों को होली के मौके पर संदेश देना चाहते हैं कि यही गंगा-जमुना की संस्कृति है, जो आपस में हिंदू-मुस्लिम एक साथ होली खेल रहे हैं.

मार्शल आर्ट्स से लेकर लट्ठमार तक, भारत में होली की अनोखी परंपराएं | होली पर सुनें एबीपी न्यूज़ की विशेष प्रस्तुति

क्या बोले बाबरी पक्षकार
पूर्व बाबरी पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि यह हमारी परंपरा है और कई वर्षों से चली आ रही है. यह नई परंपरा नहीं है, यह त्यौहार हिंदू और मुस्लिम दोनों के मिलन का त्यौहार है. हम और रामलला के मुख्य पुजारी एक साथ होली खेल रहे हैं और देशवासियों को यह संदेश दे रहे हैं. यह हिंदू और मुसलमानों के मिलन का त्यौहार है, आने वाली पीढ़ी भी देखेगी कि हम हिंदू और मुस्लिम एक साथ होली खेल रहे हैं.

क्या बोले बबलू खान
राम मंदिर समर्थक मुस्लिम बबलू खान ने कहा कि सभी लोगों को आपस में जो मतभेद है उसको खत्म करके और रंगों को आपस में मिलाकर के जिस प्रकार से रंग मिलता है उसी प्रकार से भाईचारा भी मिलता है.

ये भी पढ़ें-

शर्मनाक: शौचालय टंकी से बरामद हुई लाश तो नियमों को भूले 'साहब', ग्रामीणों को बांस में टांगकर लाने को कहा शव

UP Politics : सपा विधायकों की बैठक टली, अब इस तारीख को होगी मीटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget