एक्सप्लोरर

Ayodhya Ram Mandir: भीषण गर्मी के बीच खराब हुई मंदिर की AC, पुजारी के बार-बार शिकायत पर भी नहीं कराई ठीक

अयोध्या में गर्मी का प्रकोप अपने पूरे चरम पर है. सूर्य भगवान की तपिश ने लोगों का जनजीवन बेहाल कर दिया है. इसी बीच अस्थाई मंदिर में लगी एसी खराब हो गई है.

UP News: अयोध्या (Ayodhya) में गर्मी का प्रकोप अपने पूरे चरम पर है. सूर्य भगवान की तपिश ने लोगों का जनजीवन बेहाल कर दिया है. भगवान रामलला (Ram Mandir) भी गर्मी से अछूते नहीं हैं. 1992 से नौ नवंबर 2019 तक जिस दिन रामलला के पक्ष में फैसला आया उस दिन तक राम जन्मभूमि (Ram Janmabhoomi) में विराजमान रामलला को उनकी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ा है. गर्मी से बचने के लिए ना तो पंखा था और ना ही ठंड से बचने के लिए कंबल और ब्लोवर भी नहीं मिलता था. रामलला का फैसला आया ट्रस्ट का गठन हुआ और उसके बाद रामलला के लिए आलीशान अस्थाई मंदिर का निर्माण हो रहा है.

कई बार हुई शिकायत
रामलला को अस्थाई मंदिर में कूलर पंखा और वातानुकूलित मशीन लगाई गई, लेकिन राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला के अस्थाई मंदिर का AC खराब है. गर्मी की वजह से रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने ट्रस्ट के सदस्यों से कई बार इसकी शिकायत भी दर्ज कराई. बावजूद उसके अभी तक एसी में सुधार नहीं हो सका. राम जन्मभूमि परिसर में रामलला बालक रूप में विराजमान हैं और जिस तरीके एक घर में नन्हे बालक की सेवा होती है उसी तरह राम जन्मभूमि में भगवान राम लला और उनके चारों भाइयों की सेवा की जाती है. 

Azam Khan News: इस बार घर पर ही ईद मना सकते हैं आजम खान, हफ्ते भर में जेल से रिहाई की उम्मीद

ट्रस्ट से हुआ आग्रह
ठंड में उनके स्नान के लिए गर्म पानी, ठंड के कारण ब्लोवर और कंबल समेत गर्म कपड़े का प्रयोग किया जाता है. वहीं गर्मी में सूती वस्त्र, गर्म से बचने के लिए पंखे और कूलर के साथ अस्थाई मंदिर में वातानुकूलित मशीन भी लगाई गई थी. हालांकि इस वर्ष वह मशीन खराब है और गर्मी भी प्रचंड पड़ रही है. अयोध्या में अप्रैल माह में ही 41 डिग्री से ज्यादा तापमान पहुंच चुका है. ऐसे में रामलला के प्रधान पुजारी ने ट्रस्ट से आग्रह किया है कि जल्द ही रामलला के अस्थाई मंदिर में लगी हुई AC को सुधरवाया जाए, जिससे कि रामलला को गर्मी से निजात मिल सके.

क्या बोले प्रधान पुजारी
रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि भयंकर गर्मी पड़ रही है. भगवान रामलला के मंदिर में लगी हुई एसी खराब है. कई बार ट्रस्ट के पदाधिकारियों से कहा गया पर अभी तक AC नहीं बनवाई गई. आचार्य सत्येंद्र दास ने मांग किया है कि AC में सुधार होना चाहिए. जिससे कि गर्मी से रामलला को मुक्ति मिल सके. कई बार AC को लेकर के शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन उसके बावजूद अभी तक उसमें सुधार नहीं हुआ. प्रचंड गर्मी पड़ रही है, कूलर चल रहा है लेकिन AC बंद है. आचार्य सत्येंद्र दास ने मांग की है कि AC को जल्दी से जल्दी बनवाना चाहिए. यह जिम्मेदारी ट्रस्ट की है, ट्रस्ट के लोग इस बात को भलीभांति जानते भी हैं लेकिन उसके बावजूद नहीं बनवाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

CM योगी का बड़ा निर्देश- यूपी में अब नए स्थानों पर माइक और लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: उत्तर प्रदेश ने देश में बनाई विशेष पहचान, यूपी दूसरे स्थान पर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget