एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश: ATS ने किया मेरठ से 4 रोहिंग्या को गिरफ्तार, मानव तस्करी का करते थे काम

उत्तर प्रदेश एटीएस ने मेरठ से 4 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक ये रोहिंग्या मानव तस्करी करते हैं. अब तक 3 महिलाओं को मलेशिया भेजने की बात सामने आयी है.

लखनऊ: यूपी ATS ने मेरठ से 4 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है. इनसे पूछताछ में जो बातें सामने आई उसने अधिकारियों की भी चिंता बढ़ा दी है. अब तक तो रोहिंग्या का नाम सोने की तस्करी तक ही सामने आता था. लेकिन इस बार जो रोहिंग्या पकड़े गए उनसे ये भी खुलासा हुआ कि वो मानव तस्करी भी करते हैं. अब तक 3 महिलाओं को मलेशिया भेजने की बात सामने आयी है.

एडीजी एलओ प्रशांत कुमार ने बताया कि कई दिनों से ये सूचनाएं मिल रही थी कि कुछ लोग सिंडिकेट बनाकर म्यांमार के रोहिंज्ञाओं को बांग्लादेश के रास्ते भारत ला रहे हैं. यहां उनके UNHCR कार्ड बनवाते हैं और उनसे मोटी रकम लेकर भारतीय नागरिक होने के फर्जी दस्तावेज भी तैयार करते हैं. इसके अलावा इनको विभिन्न कंपनी व फैक्ट्री में नौकरी लगवाकर वेतन से मोटा कमीशन लेते हैं.

फर्जी तरीके से बनवाते थे दस्तावेज

सर्विलांस से पता चला कि हाफिज शफीक नाम का व्यक्ति मेरठ में अपने साथियों साथ रह रहा है. इसके बाद यूपी एटीएस ने हाफिज शफीक व मुफिजुर्रह्मान को मेरठ व अलीगढ़ और अजीजुर्रहमान व इस्माइल को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया. ये लोग अवैध तरीके से भारत लाये रोहिंज्ञाओं के फर्जी तरीके से भारतीय वोटर कार्ड, आधार, पासपोर्ट समेत अन्य दस्तावेज बनवाते थे. इन पासपोर्ट पर विदेश यात्रा भी हुई. ये भी सामने आया है कि ये गिरोह कई रोहिंग्या महिलाओं को मानव तस्करी कर विदेश भी भेज चुका हैं. इनमे 3 महिलाओं की जानकारी मिली है.

देश के सबसे ज्यादा रोहिंग्या यूपी में गिरफ्तार हुए हैं- एटीएस

एडीजी ने बताया कि ये लोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हवाला का भी काम करते हैं. एडीजी ने बताया कि देश मे सबसे ज्यादा रोहिंग्या यूपी में गिरफ्तार हुए हैं. इस साल अब तक 15 रोहिंग्या गिरफ्तार हुए. पहली बार इनमें मानव तस्करी का मामला सामने आया है. अधिकारियों के अनुसार अब तक प्रदेश में 1800 से 2000 रोहिंग्या आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें.

पाकिस्तान और कश्मीर से जम्मू आए सभी शरणार्थियों को जल्द मिले पैकेज, उच्चस्तरीय बैठक में अमित शाह ने दिए कई निर्देश

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
अलीगढ़: कुत्ते के भौंकने पर गुस्साया शख्स, लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गोली
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
यूपी में करते हैं गो पालन तो योगी सरकार की इस योजना से होगी बंपर कमाई, जानें- कैसे?
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
योगी सरकार ने यूपी वालों को दिया 15 अगस्त का तोहफा, सभी 75 जिलों में लागू होगी योजना
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे
आकाश आनंद ने अखिलेश और राहुल को कहा 'अंकल', भड़की सपा बोली- फिर निकाले जाएंगे

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget