एक्सप्लोरर

UP Election 2022: नोएडा में बीजेपी प्रत्याशी के लिए अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया डोर टू डोर कैंपेन, जानें कौन है उम्मीदवार

UP Election: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज नोएडा में डोर टू डोर कैंपेन कर बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगा. पिछली बार भी इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी.

UP Assembly Election 2022: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज नोएडा के सेक्टर-12 ब्लॉक पहुंचे. जहां उन्होंने डोर टू डोर कैंपेनिंग कर बीजेपी के प्रत्याशी पंकज सिंह के लिए वोट मांगा. उन्होंने लोगों को पंपलेट देकर बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की. इस दौरान अपने नेता से मिलने कार्यकर्ता भारी तादाद में पहुंचे. हालांकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि कानून व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त रहें.

कौन हैं बीजेपी प्रत्याशी
नोएडा से बीजेपी के प्रत्याशी पंकज सिंह देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं और दूसरी बार नोएडा से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. आपको बता दें 2012 में नए परिसीमन के तहत नोएडा विधानसभा बनी. पहले यह पूरा क्षेत्र दादरी विधानसभा में आता था. नई परिसीमन में बनी नोएडा विधानसभा से पहले विधायक डॉ महेश शर्मा चुने गए थे जो बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे.

विधायक से बने सांसद
उसके बाद 2014 में बीजेपी ने उन्हें गौतम बुध नगर से लोकसभा का चुनाव लड़ाया और डॉक्टर महेश शर्मा 2014 में लोकसभा चुनाव जीत गए. जिसके बाद उन्होंने विधायक का पद छोड़ दिया और उप चुनाव में बीजेपी ने स्पीड से विमला बाथम को चुनाव मैदान में उतारा. विमला बाथम ने भी इस सीट पर भारी मतों से जीत हासिल की.

दोबारा जताया भरोसा
2017 में बीजेपी ने उस वक्त के मौजूदा गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को चुनाव मैदान में उतार दिया. पंकज सिंह ने अब तक की सभी जीत का रिकॉर्ड तोड़ते हुए नोएडा विधानसभा से 2017 में ऐतिहासिक जीत हासिल की. यही वजह है कि बीजेपी ने दोबारा उन पर भरोसा जताते हुए नोएडा से उन्हें प्रत्याशी के तौर पर उतारा है.

पार्टी अध्यक्ष का कैंपेन
पंकज सिंह आज डोर टू डोर जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट करने की अपील करने नोएडा के सेक्टर 12 ब्लॉक पहुंचे. उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे. इसीलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम पहले से ही किए गए थे. घर-घर जनसंपर्क कर जेपी नड्डा ने पंकज सिंह के लिए वोट मांगा और लोगों को भरोसा दिलाया कि बीजेपी में उनका हित सुरक्षित है.

पहले चरण में होना है वोट
आपको बताते हैं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर पहले चरण में मतदान होना है. यही वजह है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व लगातार प्रभावी मतदाताओं से संवाद कर रहा है. शीर्ष नेताओं द्वारा डोर टू डोर जनसंपर्क का बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश भी हो रही है ताकि 2017 का इतिहास बीजेपी दोबारा दोहरा सके.

ये भी पढ़ें-

Uttarakhand Election 2022: बागेश्वर जिले के इन गांवों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, जानिए- क्या कहते हैं ग्रामीण?

Uttarakhand School Reopening: उत्तराखंड में 7 फरवरी से खुलेंगे 1 से 9वीं तक के स्कूल, जानिए- क्या हैं गाइडलाइंस?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
सपा के गढ़ में गरजे CM योगी, 'अब यूपी में सब कुछ चंगा है'
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Embed widget